Suniel Shetty के पास है कितनी दौलत और कहां तक पढ़े हैं? यहां जानें सबकुछ

Published : Aug 11, 2025, 06:49 AM ISTUpdated : Aug 11, 2025, 07:05 AM IST

Suniel Shetty Birythday: सुनील शेट्टी 64 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 11 अगस्त 1961 को मुल्की, कर्नाटक में हुआ था। इंडस्ट्री में वो जगह हासिल नहीं कर पाए, जिनके वे हकदार थे। उन्होंने अक्षय कुमार, अजय देवगन-शाहरुख खान जैसे हीरोज के साथ डेब्यू किया था। 

PREV
15
सुनील शेट्टी का करियर

सुनील शेट्टी एक एक्टर के साथ फिल्म प्रोड्यूसर, टेलीविजन होस्ट और एंटरप्रेन्योर हैं। उन्होंने ज्यादातर बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है, वे कुछ साउथ मूवीज में भी नजर आए। वे निकनेम अन्ना के नाम से मशहूर है। उन्होंने 1992 में आई फिल्म बलवान से डेब्यू किया था, जिसमें दिव्या भारती लीड एक्ट्रेस थी। अपने तीन दशक के करियर में उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

25
सुनील शेट्टी की फैमिली में कौन-कौन

सुनील शेट्टी तुलु भाषी बंट फैमिली से हैं। उनके पिता वीरप्पा शेट्टी, मुंबई में अपना खुद का रेस्तरां चलाते हैं। पहले वे एक रेस्तरां में वेटर का काम करने थे। सुनील ने 1991 में माना कादरी से लव मैरिज की थी। कपल के दो बच्चे बेटी अथिया शेट्टी और बेटा अहान शेट्टी। अथिया की शादी क्रिकेटर केएल राहुल से हुई है। हाल में दोनों एक बेटी के पेरेंट बने हैं।

35
सुनील शेट्टी कितने पढ़े-लिखे हैं

सुनील शेट्टी ने हिमाचल प्रदेश के सनावर स्थित लॉरेंस स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने मुंबई के एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से कॉमर्स में डिग्री हासिल की। उन्हें यंग एज में खेल खासकर क्रिकेट और मार्शल आर्ट पसंद था। उन्होंने किक बॉक्सिंग में ब्लैक बेल्ट हासिल किया। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने कुछ समय अपने पिता के रेस्तरां में काम किया था।

45
सुनील शेट्टी के पास है कितनी संपत्ति

सुनील शेट्टी की संपत्ति की बात करें तो वे 125 करोड़ के मालिक हैं। खंडाला में उनका लग्जरी फार्महाउस है, जिसकी कीमत 20 करोड़ है। इसके अलावा मुंबई के अल्टामोंट रोड पर उनका शानदार अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत 15-20 करोड़ है। उनकी रियल एस्टेट डेवलपमेंट कंपनी है, जिसका नाम एस2 रियल्टी एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड है। उनका मैंगलोर में एक घर और मुंबई में दो रेस्तरां भी हैं।

55
सुनील शेट्टी की फिल्मों के बारे में

सुनील शेट्टी की फिल्मों के बारे में बात करें तो उन्होंने बलवान, वक्त हमारा है, पहचान, दिलवाले, अंत, मोहरा, गोपी किशन, हम हैं बेमिसाल, सुरक्षा, गद्दार, टक्कर, सपूत, बॉर्डर, आक्रोश, बड़े दिलवाला, हेरा फेरी, रिफ्यूजी, धड़कन, आवारा पागल दीवाना, फिर हेरा फेरी, कांटे सहित कई फिल्मों में काम किया है। उनकी अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल है, जो 2026 में रिलीज होगी।

Read more Photos on

Recommended Stories