जान्हवी कपूर तमिल फिल्म से करेंगी साउथ डेब्यू ! पिता बोनी कपूर ने किया रिएक्ट

Published : Feb 03, 2023, 01:08 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क : जान्हवी कपूर के साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू को लेकर लगातार अफवाहें चल रही हैं। वहीं हाल ही में यह चर्चा  थी कि वे तमिल फिल्म से साउथ में डेब्यू कर सकती हैं। वही उनके पिता बोनी कपूर ने इस बारे में लेटेस्ट अपडेट शेयर की है ।

PREV
18
बोनी कपूर ने किया रिएक्ट

जान्हवी कपूर एक तमिल फिल्म के साथ साउथ इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत करेंगी। इस पर एक्ट्रेस के पिता बोनी कपूर ने कुछ इस तरह रिएक्ट किया है।
 

28
तमिल फिल्मों में डेब्यू को किया खारिज

जान्हवी के पिता और निर्माता बोनी कपूर ने जान्हवी के साउथ डेब्यू की अफवाहों को खारिज कर दिया है । उन्होंने खुलासा किया कि उनकी बेटी ने अभी तक कोई भी तमिल फिल्म करने के लिए कमिटमेंट नहीं किया है।

38
साफगोई से रखी बात

बोनी कपूर ने अपनी बेटी जान्हवी कपूर के साउथ डेब्यू की खबरों पर रिएक्ट किया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर इस खबर के बारे में  बड़ी साफगोई से अपनी बात रखी है।

48
ट्विटर पर मीडिया से की रिक्वेस्ट

बोनी कपूर ने लिखा- "डियर मीडिया फ्रेंड्स, यह आपके ध्यान में लाना है कि जान्हवी कपूर ने इस समय किसी भी तमिल फिल्म के लिए कोई कमिटमेंट नहीं किया है, झूठी अफवाहें नहीं फैलाने का रिक्वेस्ट आपसे है।"

58
जाह्नवी जता चुकी साउथ में काम करने की इच्छा

इससे पहले जाह्नवी ने एक इवेंट में साउथ फिल्मों में काम करने की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा, "मेरे पास बवाल है, जो बहुत जल्द रिलीज होनी चाहिए। मिस्टर एंड मिसेज माही... मैं जल्द ही एक दक्षिण फिल्म करने की उम्मीद कर रही हूं।"

68
धड़क से किया था हिंदी फिल्मों में डेब्यू

वह 5 साल से हिंदी फिल्में कर रही हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत ईशान खट्टर के साथ धड़क से की थी।

78
जाह्नवी कपूर का वर्क फ्रंट

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर ( Janhvi Kapoor ) को आखिरी बार मिली में देखा गया था। एक्ट्रेस इस साल रिलीज़ होने जा जा रही, वरुण धवन ( Varun Dhawan ) के साथ बवाल ( Bawaal)  में दिखाई देंगी।

88
मिस्टर एंड मिसेज माही में आएंगी नज़र

बवाल की रिलीज के बाद, जाह्नवी कपूर मिस्टर एंड मिसेज माही ( Mr and Mrs Mahi ) में नज़र आएंगी । इस फिल्म में वे पहली बार टेलेंटिड एक्टर राजकुमार राव के अपोजिट नज़र आएंगी। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories