Janmashtmi 2025: वो 6 स्टार्स जो फिल्मों में श्रीकृष्ण बन छाए, एक तो 17 बार बना कान्हा

Published : Aug 16, 2025, 08:05 AM IST

Janmashtmi 2025: देशभर में जन्माष्टमी की धूम है। हर कोई भगवान कृष्ण की आराधना कर रहा है। आम से लेकर सेलिब्रिटीज तक इस त्योहार को मना रहे हैं। बता दें कि ऐसी कई मूवीज बनी है, जिसमें बॉलीवुड और साउथ के स्टार्स ने स्क्रीन पर कृष्ण का रोल प्ले किया है।

PREV
16
फिल्म ड्रीम गर्ल में आयुष्मान खुराना

2019 में आई फिल्म ड्रीम गर्ल में आयुष्मान खुराना ने कृष्ण का रोल प्ले किया था। वे एक गाने में कृष्ण अवतार में नजर आए थे। डायरेक्टर राज शांडिल्य की इस फिल्म में नुसरत भरूचा लीड एक्ट्रेस थी। 28 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 200 करोड़ का कलेक्शन किया था।

26
फिल्म कल्कि 2898 एडी में कृष्णाकुमार

2024 में आई डायरेक्टर नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2898 एडी में एक्टर कृष्णकुमार ने श्रीकृष्ण का किरदार निभाया था। प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन के लीड रोल वाली इस मूवी का बजट 600 करोड़ था और इसने 1200 करोड़ का बिजनेस किया था। मूवी सुपरहिट रही थी।

36
फिल्म गोपाला गोपाला में पवन कल्याण

2015 में आई तेलुगु फिल्म गोपाला गोपाला में पवन कल्याण ने श्रीकृष्ण का रोल प्ले किया था। डायरेक्टर किशोर कुमार परदासानी की फिल्म में वेंकटेश, श्रिया सरन और मिथुन चक्रवर्ती लीड रोल में थे। 12 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 88 करोड़ का कलेक्शन किया था। मूवी हिट रही थी।

46
17 फिल्मों में श्रीकृष्ण बने एनटी रामाराव

साउथ एक्टर एनटी रामा राव ने 17 बार फिल्मों में श्रीकृष्ण का रोल प्ले किया। लोग उन्हें सच में भगवान मानकर पूजा करने लगे थे। उन्होंने 1950 में अपने करियर की शुरुआत की और उस दौर में ज्यादातर फिल्में हिंदू देवी-देवताओं पर बनाई जाती थी। उन्होंने श्री कृ्णार्जुन युधम, दानवीर सूर कर्ण, कर्ण जैसी फिल्मों में काम किया।

56
फिल्म ओएमजी में अक्षय कुमार

अक्षय कुमार भी स्क्रीन पर श्रीकृष्ण का किरदार निभा चुके है। 2012 में आई फिल्म ओह माय गॉड में वे भगवान कृष्ण बने थे। इसमें उनके साथ पवन कल्याण, मिथुन चक्रवर्ती, गोविंद नामदेव, ओमपुरी लीड रोल में थे। डायरेक्टर उमेश शुक्ला की इस फिल्म का बजट 20 करोड़ था और इसने 149.90 करोड़ कमाए थे।

66
फिल्म गोपाल कृष्ण में सचिन

1979 में आई राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म गोपाल कृष्ण में सचिन ने श्रीकृष्ण का रोल निभाया था। जरीना वहाब ने फिल्म में लीड रोल प्ले किया था। ये फिल्म बगवत पुरान पर बेस्ड थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories