Janmashtmi 2025: देशभर में शनिवार को कृष्णा जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। त्योहार पर बड़ों के साथ बच्चों में भी खास उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मौके पर आपको कृष्णा की लीलाओं पर बनी कुछ एनिमेटेड फिल्मों के बारे में बता रहे हैं।
कृष्णा इन वृंदावन एनिमेटेड फिल्म युवा कृष्ण के जीवन की कहानी पर आधारित है। इसमें वृंदावन में बिताए गए उनके वक्त और उनकी शरारतों को बहुत ही खूबसूरती के साथ पेश किया गया है। साथ ही इसमें उनकी और राधा की प्रेम लीला को भी दिखाया है।
28
कृष्णा द बर्थ
एनिमेटेड फिल्म कृष्णा द बर्थ सिर्फ कृष्ण के जन्म की कहानी पर बेस्ड है। इसमें बताया गया था कि कब-कहां और कैसे श्रीकृष्ण ने जन्म लिया था। उनके मामा कंस ने उन्हें कई बार मारने की भी कोशिश की थी, लेकिन सफल नहीं हो पाए थे।
38
कृष्ण बलराम-द वारियर प्रिंसेस
कृष्ण बलराम-द वारियर प्रिंसेस एक फिक्शनल मूवी है। इसमें कृष्ण और बलराम को सुपरहीरोज की तरह दिखाया है। इस कहानी में दोनों एक योद्धा राजकुमारी की दुश्मनों से लड़ने में मदद करते हैं। ये मूवी बच्चों की फेवरेट है।
48
कृष्णा माखन चोर
फिल्म कृष्णा माखन चोर भी एनिमेटड फिल्म है, जिसे बच्चे खूब देखना पसंद करते हैं। इसकी कहानी कृष्ण के गोकुल में बिताए गए बचपन और उनकी लीलाओं पर बेस्ड है। इसमें ये भी दिखाया गया कि कैसे कृष्ण अपने बचपन में ही बड़े-बड़े असुरों का बहादुरी से सामना करते थे।
58
कृष्णा द डेथ ऑफ कंस
कृष्णा द डेथ ऑफ कंस एनिमेटेड फिल्म कृष्णा द्वारा मथुरा में की गई लीलाओं पर बेस्ड है। इसमें उनका बलराम के साथ मिलकर मथुरा जाना और कंस का वध करना भी दिखाया गया है। इसके साथ ही इस मूवी में भगवान विष्णु के कृष्णा अवतार लेने की वजह भी बताई गई है।
68
कृष्णा : आयो नटखट नंदलाल
2006 में रिलीज हुई फिल्म कृष्णा:आयो नटखट नंदलाल बाल कृष्ण की लीलाओं पर बेस्ड है। आपको बता दें कि ये हिंदी की पहली 3डी एनिमेटेड फिल्म है। इसमें सुनीधि चौहान, अलीशा चिनाय, और राजेंद्र शिव जैसे सिंगर्स ने आवाज दी है।
78
कालवकरा द डार्क एनिमी
फिल्म कालवकरा द डार्क एनिमी में कंस के वध के आगे की कहानी को दिखाया गया है। आपको बता दें कि इसमें कृष्ण और बलराम को न्यू एज सुपरहीरोज की तरह पेश किया गया है। इसमें दोनों भाइयों को कालवक्र नाम के एक राक्षस से टक्कर देते भी दिखाया है।
88
कृष्ण और कंस 3डी
कृष्णा और कंस के बीच हुए युद्ध और कृष्णा की महानता को दिखाती है फिल्म कृष्ण और कंस 3डी। 3डी एनिमेटेड मूवी होने के कारण बच्चों के साथ बड़े भी इसे देखना खूब पसंद करते हैं।