
एंटरटेनमेंट डेस्क : विक्की कौशल और सारा अली खान ( Vicky Kaushal, Sara Ali Khan ) पहली बार किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। लक्ष्मण उटेकर की अपकमिंग मूवी में दोनों साथ नजर आएंगे । इस साल की शुरुआत में सारा और विक्की ने फिल्म की शूटिंग पूरी की है । अब इस फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। अब तक फिल्म का टाइटल नहीं बताया गया है । फिल्म मेकर विक्की कौशल के बर्थडे के मौके पर यानि 16 मई को फिल्म के टाइटल का ऐलान कर सकते हैं।
विक्की कौशल और सारा अली खान की मूवी रिलीज़ को तैयार
सितंबर 2021 में, इस मूवी की शूटिंग शुरू हुई थी । विक्की कौशल और सारा अली खान रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में एक्टिंग करते दिखेंगे। इसका डायरेक्शन लक्ष्मण उटेकर ने किया है। जिन्होंने मिमी को डायरेक्ट किया था । अनाम फिल्म में मध्यप्रदेश के एक छोटे शहर की लव स्टोरी दिखाई गई है । इस मूवी की शूटिंग इस साल जनवरी में पूरी हुई है।
जन्माष्टमी पर रिलीज़ होगी जवान
इस बीच 6 मई को शाहरुख खान की जवान की नई रिलीज़ डेट का ऐलान किया गया है। पहले ये मूवी 2 जून को रिलीज़ होने वाली थी । इस फिल्म को अब सिंतबर के पहले वीक में जन्माष्टमी पर रिलीज़ किया जाएगा । वहीं जवान की रिलीज़ डेट टलने से विक्की कौशल और सारा अली खान की अनाम फिल्म को ये डेट मुनासिब लगी है । फिल्म मेकर ने 2 जून को इस अनाम फिल्म को रिलीज़ करने का ऐलान किया है ।
फुकरे 3 ने छोड़ा मैदान
शाहरुख खान की जवान के लिए 7 सितंबर की तारीख तय की गई है। इसी तारीख पर ऋचा चड्ढा, मनजोत सिंह, पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की फुकरे 3 भी रिलीज़ होनी थी । जन्माष्टमी के मौके पर दोनों फिल्मों का क्लेश होना तय है। इससे बचने के लिए फुकरे 3 के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को 24 नवंबर के लिए टाल दिया है। इसका सीधा मतलब है कि शाहरुख खान के लिए फुकरे 3 के मेकर्स ने मैदान खाली कर दिया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।