कितनी सालियां हैं अमिताभ बच्चन की, जानें जया की बहनों के नाम-काम और बहुत कुछ

Published : Apr 09, 2025, 07:30 AM IST

Jaya Bachchan Birthday: जया बच्चन 77 साल की हो गईं हैं। उनका जन्मा 1948 में जबलपुर में हुआ था। कम ही लोग जानते हैं कि जया की दो बहनें हैं, जिनाक नाम रीता और नीता हैं। 

PREV
18

जया बच्चन 77 साल की हो गई हैं। जया का जन्म जबलपुर, मप्र में 1948 में हुआ था। कई हिट फिल्मों में काम करने वाली जया की फैमिली यानी पति अमिताभ बच्चन, दोनों बच्चें श्वेता-अभिषेक बच्चन के बारे में सब जानते हैं। लेकिन उनकी बहनें और उनके परिवार के बारे में कम ही लोग जानते हैं।

28

आपको बता दें कि जया बच्चन तीन बहनें हैं। जया के अलावा उनकी बहनों के नाम रीता और नीता है। उनकी दोनों ही बहनें लाइमलाइट से दूर रहती हैं। उनकी एक बहन भोपाल में तो एक मुंबई में ही रहती हैं।

38

जय बच्चन से जो छोटी है वो हैं रीता वर्मा। बता दें कि रीता ने जानेमाने एक्टर राजीव वर्मा से शादी की है। राजीव कई फिल्मों में कैरेक्टर रोल प्ले करते नजर आ चुके हैं। वहीं, रीता थिएटर आर्टिस्ट हैं। उन्होंने कई नाटकों में अपनी अदायगी दिखाई हैं।

48

रीता और राजीव वर्मा भोपाल में रहते हैं। कपल के दो बेटे हैं शिलादित्य वर्मा और तथागत वर्मा। शिलादित्य आर्टिस्ट है तो तथागत सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। दोनों बेटों की शादी हो चुकी हैं।

58

जया बच्चन की सबसे छोटी बहन है नीता। नीता के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। नीता ने हॉवर्ड रॉस से शादी की है। कपल का एक बेटा कुणाल रॉस है, जो पेशे से एडवरटाइजिंग प्रोफेशनल हैं।

68

नीता रॉस के बेटे कुणाल की शादी एक्ट्रेस तिलोत्तमा शोम से हुई हैं। 2015 में कपल की शादी गोवा में बंगाली रीति-रिवाज से हुई थी, जिसमें बच्चन फैमिली भी शामिल हुई थी। तिलोत्तमा को वेब सीरीज लस्ट स्टोरीज 2 में उनके शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। इस सीरीज में उन्होंने इशिता नाम की कामकाजी महिला का रोल प्ले किया था।

78

ज्याादतर लोगों लगता है कि जया बच्चन की पहली फिल्म गुड्डी हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने 15 साल की उम्र में बंगाली फिल्म महानगर में काम किया था। 1971 में उनकी फिल्म गुड्डी रिलीज हुई थी। इसके बाद वे कई फिल्मों में नजर आईं। हालांकि, 1973 में अमिताभ बच्चन से शादी करने के बाद जया ने फिल्मों में काम करना कम कर दिया।

88

जया बच्चन ने 1981 में आई फिल्म सिलसिला के बाद काम करना छोड़ दिया था। 1998 में उन्होंने कमबैक किया। तब से अभी तक फिल्मों में एक्टिव है। साल में एकाध फिल्म में नजर आ जाती हैं।

Recommended Stories