Jeetendra Hit Films: गुजरे जमाने के एक्टर जितेंद्र 83 साल के हो गए हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी। 1970-1980 में उन्होंने अपनी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस हिला दिया था।
वेटरन एक्टर जितेंद्र 83 साल के हो गए हैं। अमृतसर में जन्म जितेंद्र ने फिल्मों में एक रोल पाने के लिए काफी मशक्कत की। हालांकि, जब उन्हें लीड रोल मिला तो फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
210
1970 से 1980 की बात करें तो जितेंद्र बॉक्स ऑफिस पर छाए हुए थे। इस दौरान उनकी कई फिल्में रिलीज हुई, लेकिन इनमें से 8 फिल्में ऐसी थीं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस फोड़कर रख दिया था। आइए, जानते हैं इनके बारे में...
310
1970 में आई जितेंद्र की फिल्म हमजोली ने अपनी कहानी और गानों से बॉक्स ऑफिस हिला दिया था। फिल्म में उनके साथ लीना चन्दावरकर, अरुणा ईरानी और मेहमूद लीड रोल में थे।
1977 में आई जितेंद्र की फिल्म धरम वीर ने भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचाया। फिल्म में उनके साथ धर्मेंद्र, जीनत अमान, नीतू सिंह थे।
510
1978 में आई जितेंद्र की फिल्म स्वर्ग नरक भी हिट रही। फिल्म में उनके साथ संजीव कुमार, विनोद मेहरा, मौसमी चटर्जी, शबाना आजमी लीड रोल में थे।
610
1979 में आई जितेंद्र की मल्टी स्टारर फिल्म जीना दुश्मन ने तो बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया था। फिल्म में उनके नीतू सिंह, सुनील दत्ता, रीना रॉय, रेखा, संजीव कुमार थे।
710
1983 में जितेंद्र की श्रीदेवी के साथ पहली फिल्म हिम्मतवाला ने तो बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया था। इस फिल्म के बाद दोनों की जोड़ी कई मूवीज में साथ नजर आई।
810
1984 में आई जितेंद्र की फिल्म तोहफा भी सुपरहिट रही। इस फिल्म में जितेंद्र के साथ श्रीदेवी और जयाप्रदा थे। फिल्म के गाने आज भी पसंद किए जाए हैं।
910
1986 में आई जितेंद्र की फिल्म स्वर्ग से सुंदर भी ब्लॉकबस्टर रही। इस फिल्म में जितेंद्र के साथ जयाप्रदा, मिथुन चक्रवर्ती और पद्मिनी कोल्हापुरे थे।
1010
1987 में आई जितेंद्र की खुदगर्ज भी ब्लॉकबस्टर रही। इस मूवी में उनके साथ शत्रुघ्न सिन्हा, अमृता सिंह, भानुप्रिया, गोविंदा और नीलम थे। फिल्म के गाने आज भी फेमस हैं।