Jiah Khan Case: 10 साल बाद CBI सुनाएगी फैसला, सूरज पंचोली होंगे बरी या मिलेगी सजा ?

Published : Apr 28, 2023, 07:36 AM ISTUpdated : Apr 28, 2023, 08:08 AM IST
jiah khan death case

सार

Jiah Khan Case.जिया खान आत्महत्या केस में आज यानी 28 अप्रैल को सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा मुंबई में फैसला सुनाया जा सकता है। बता दें कि यह केस पिछले 10 सालों से चल रहा है। जिया जून 2013 को अपने घर पर मृत पाई गई थी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. जिया खान (Jiah Khan) सुसाइड मामले में सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा आज यानी 28 अप्रैल को फैसला सुनाया जा सकता है। यह केस पिछले 10 साल से चल रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो जून 2013 में जियाने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके घर से मिले सुसाइड नोट के बाद मुंबई पुलिस ने एक्टर सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) पर मामला दर्ज किया कर उन्हें गिरफ्तार किया था। आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के बेटे सूरज कथित तौर पर जिया के साथ रिलेशनशिप में थे। जिया की मां राबिया खान ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। बता दें कि अक्टूबर 2013 में, राबिया ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया था। बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने जुलाई 2014 में महाराष्ट्र पुलिस से जांच अपने हाथ में ली।

सूरज पंचोली के साथ रिश्ते में ती जिया खान

जिया खान और सूरज पंचोली एक-दूसरे को सितंबर 2012 से डेट कर रहे थे। हालांकि, कहा जाता है कि जिया को इस रिश्ते में सिर्फ दर्द और धोखा ही मिला। बता दें कि दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर साइट पर हुई थी। पहले दोनों दोस्त बने और फिर धीरे-धीरे रिलेशनशिप में आए। बताया जाता है कि जिया अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस थी। हालांकि, जब उन्होंने सूरज के साथ अपने रिश्ते के बारे में मां राबिया को बताया वह खुश नहीं थी।

अच्छे नहीं रहे थे जिया खान-सूरज पंचोली के बीच रिश्ते

रिपोर्ट्स की मानें तो जिया खान और सूरज पंचोली के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे। कहा जाता है कि सुसाइड करने से पहले जिया ने सूरज को कई बार कॉल किया और मैसेज भी किए थे लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। जिया काफी डिप्रेशन में थी और आखिरकार उन्होंने 3 जून 2013 की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 7 जून को जिया के कमरे से 6 पेज का लेटर बरामद हुआ था, जिसमें उन्होंने कई खुलासे किए थे। जिया ने लिखा था कि वह अपनी रिलेशनशिप में फिजिकल टॉर्चर और मेंटल अब्यूज से गुजर रही थी।

सूरज पंचोली हुए थे गिरफ्तार

जिया खान के सुसाइड नोट के आधार पर मुंबई पुलिस ने सूरज पंचोली को गिरफ्तार किया था। 21 जून, 2013 को सूरज की जमानत अर्जी खारिज कर दी गई थी। फिर 1 जुलाई, 2013 को उन्हें जमानत पर रिहा किया गया था। इसके साथ ही 50 हजार का जुर्माना और उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया था। 2 जुलाई को कोर्ट ने सुनवाई में कहा था कि सूरज, जिया की सुसाइड केस में आरोपी नहीं हैं। इसके बाद जिया की मां ने हाई कोर्ट में केस की गहराई से छानबीन करने की अपील की थी। इसके बाद कोर्ट ने केस सीबीआई को सौंप दिया था।

 

ये भी पढ़ें...

आखिर क्या है ऐश्वर्या राय बच्चन की आंखों के रंग के पीछे की असल कहानी ?

कौन है जिया खान, सिर्फ 3 मूवी में किया काम, जानें क्यों लगाई थी फांसी

MMS लीक वाली अंजली अरोड़ा की कातिलाना अदाएं, 7 PHOTOS में देखें कच्चा बादाम गर्ल का ग्लैमरस लुक

 

 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Indian Army Day: भारतीय सेना का शौर्य दिखाती 6 धुरंधर फिल्में, आज भी दर्शकों की फेवरेट
Honey Singh के 20 सेकंड के वीडियो में गाली, बेहद गंदी सलाह, देखकर जमकर भड़क रहे लोग