
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के पॉपुलर कपल काजोल और अजय देवगन की शादी को 24 साल हो गए हैं। यह दोनों भले ही सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं, लेकिन यह दोनों अपने पोस्ट के माध्यम से एक-दूसरे पर प्यार बरसाने से नहीं रुकते हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान काजोल ने अपनी शादी के दौरान का एक मजेदार किस्सा शेयर किया। उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पति अजय से कहा था कि वो शादी के दौरान पंडित को जल्दी शादी कराने के लिए कह रही थीं।
अपनी शादी में बिल्कुल स्ट्रेस्ड नहीं थीं काजोल
काजोल ने कहा, 'जब हम शादी कर रहे थे, तब मैंने अजय से कहा था कि वो पंडित से कहे कि प्लीज जल्दी फेरा कराएं। उसमें बहुत समय लग रहा था, और हमने दो रीति-रिवाजों से शादी की थी। हमने महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से शादी की और सभी की तरह साथ फेरे लिए थे। मैं स्ट्रेस्ड नहीं थी, लेकिन मैंने कहा था कि अभी जल्दी करो, मैं यहां ज्यादा देर तक नहीं बैठ सकती हूं।'
काजोल की बहनों ने किया था सब कुछ ऑर्गेनाइज
काजोल ने आगे कहा, 'मेरी दोनों बहनों ने मेरी पूरी शादी का आयोजन किया था। सजावट से लेकर लोगों को इनविटेशन देने तक, सब कुछ उन्होंने मैनेज किया था। मैंने बहुत मजा किया, लेकिन वो लोग बहुत तनाव में थीं, मेरा पूरा परिवार स्ट्रेस में था, क्योंकि वे सब कुछ मैनेज कर रहे थे। दूसरी ओर, मैं अपने मेकअप के लिए बैठ गई थी, जो आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रैक्टर कर रहे थे। मैं बस कह रही थी कि अच्छा ठीक है, कहां पे जाना है अभी, क्या करना है, कैसे शॉट देना है?'
आपको बता दें काजोल और अजय ने 24 फरवरी 1999 को फ्रेंड्स और फैमिली के बीच शादी की थी। इस शादी में सिर्फ 50 लोग ही शामिल हुए थे। काजोल ने जब अजय से शादी की थी, तब उनकी उम्र महज 24 साल थी। अब दोनों बेटी निसा और युग के पेरेंट्स हैं।
और पढ़ें..
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।