
Kajol on Nysa Devgan bollywood debut: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल अजय देवगन और काजोल की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वहीं अब लोग जानना चाहते हैं उन्हीं की तरह उनकी बेटी कब फिल्मों में एंट्री करने वाली है। हाल ही में एक इवेंट में काजोल पहुंचीं। इस दौरान उनसे नीस के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में सवाल पूछा गया। ऐसे में काजोल ने अपनी बेटी न्यासा के फिल्म इंडस्ट्री में आने के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।
काजोल की बेटी न्यासा कब करेगी बॉलीवुड डेब्यू
काजोल ने इसके जवाब में कहा, 'बिलकुल नहीं। मुझे नहीं लगता कि वो करेगी। वह 22 साल की हो गई है, होने वाली है अभी। मुझे लगता है कि उसने मन बना लिया है कि अभी नहीं आने वाली है।' इसके साथ ही काजोल ने इंडस्ट्री में आ रही यंग जनरेशन के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं पहली बात मैं ये कहना चाहती हूं कि कृपया हर किसी से सलाह न लें, आपको जो करना है वो आप खुद डिसाइड करें। सबसे जरूरी बात यह है कि अगर आप पूछेंगे मुझे क्या करना चाहिए तो 100 लोग खड़े होके बोलेंगे तुम्हें ये करना चाहिए, तुम्हें वो करना चाहिए। इसके साथ ही कुछ तो यह भी कह देंगे कि अपनी नाक बदलो, बालों का रंग बदलो, ये करो वो करो। मैं बस यह कहना चाहूंगी कि जो करो वो खुद की क्षमता से करो।'
काजोल-अजय का वर्कफ्रंट
आपको बता दें न्यासा इस समय अपनी पढ़ाई पर फोकस कर रही हैं। वहीं काजोल खुद बड़े पर्दे पर वापसी के लिए कमर कस रही हैं। वो विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित फिल्म मां में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 27 जून को रिलीज होगी। इसमें काजोल के अलावा रोनित रॉय, खेरिन शर्मा और इंद्रनील सेनगुप्ता जैसे सेलेब्स नजर आएंगे। वहीं अजय देवगन जल्द ही 'रेड 2' से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।