
मुंबई। स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने 17 फरवरी को अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए कन्फर्म किया कि वो अब शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। स्वरा ने समाजवादी पार्टी के नेता फहाद जिरार अहमद से शादी की है। स्वरा भास्कर की शादी के बाद कंगना रनोट ने उन्हें बधाई दी है। कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा- तुम दोनों बहुत खुश दिख रहे हो। भगवान का आशीर्वाद है। शादियां दिल से होती है, बाकी सब तो औपचारिकता ही है।
कंगना के ट्वीट पर हैरान हैं लोग :
कंगना रनोट (Kangana Ranaut) के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं। दरअसल, स्वरा भास्कर की कट्टर प्रतिद्वंद्वी मानी जाने वाली कंगना के इस नरम रवैये पर नेटिजंस भी सोच रहे हैं कि आखिर ये हुआ क्या है। यही वजह है कि यूजर्स कंगना के ट्वीट पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- कंगना का इतना शालीन अंदाज। वाकई अमेजिंग है।
कंगना के ट्वीट पर लोग कर रहे मजेदार कमेंट्स :
वहीं एक और यूजर ने कहा- अगला नंबर आपका ही है। ट्वीट बता रहा है कि ऐसी ही फोटो आने वाली है जल्दी, इसलिए पहले से ही माहौल बना रही हैं। एक और शख्स ने कहा- लगता है कंगना को पता लग गया है कि 2024 में राहुल गांधी आ रहे हैं। एक शख्स ने मजे लेते हुए कहा- लगता है कंगना की तबीयत नासाज है। एक बोला- किसी ने इनका ट्विटर हैक तो नहीं कर लिया।
पहले ही हो गई थी स्वरा की शादी :
बता दें कि स्वरा भास्कर ने कोर्ट मैरिज के लिए 6 जनवरी, 2023 को एप्लिकेशन दी थी। इसके बाद 16 जनवरी को दोनों ने शादी की। स्वरा भास्कर ने 17 फरवरी की सुबह कोर्ट मैरिज की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी शादी को सार्वजनिक किया था। इस दौरान स्वरा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो फहाद के साथ कोर्ट में मैरिज के पेपर पर दस्तखत करती नजर आ रही हैं। एक फोटो में वह पैरेंट्स के गले लगकर रोते हुए भी दिख रही हैं।
इन फिल्मों में काम कर चुकीं स्वरा :
बता दें कि स्वरा भास्कर ने अपनी शादी पर मां की 40 साल पुरानी मरून कलर की साड़ी पहनी थी। वहीं, उनके पति फहाद अहमद सफेद कुर्ता पायजामा और मरून जैकेट में नजर आए थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो स्वरा भास्कर आखिरी बार फिल्म 'जहां चार यार' में नजर आई थीं। 2023 में वो फिल्म 'मिस्टर फलानी' में नजर आने वाली हैं। स्वरा ने गुजारिश, तनु वेड्स मनु, चिल्लर पार्टी, औरंगजेब, रांझणा, निल बटे सन्नाटा, अनारकली ऑफ आरा, वीरे दी वेडिंग और शीर कोरमा जैसी फिल्मों में काम किया है।
ये भी पढ़ें :
8 PHOTO: एक हुक के सहारे टिकी रही उर्फी की ड्रेस, यूजर्स बोले- गजब है धागे पर भरोसा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।