CCL में निरहुआ, खेसारी, मनोज तिवारी के साथ भिड़ेंगे रितेश देशमुख, सोनू सूद सुनील शेट्टी, ये टीमें करेंगी पार्टीसिपेट

Published : Feb 17, 2023, 05:35 PM IST
Nirhua, Khesari, Manoj Tiwari

सार

सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग का आयोजन बीते 9 साल से किया जा रहा है। रायपुर में होने जा रहे मैच में रितेश देशमुख, सुनील शेट्टी, सोहेल खान, मनोज तिवारी, रवि किशन, सोनू सूद, दिनेश लाल यादव जैसी फ़िल्म हस्तियां पार्टीसिपेट करेंगी ।

एंटरटेनमेंट डेस्क । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग ( CCL 2023) का आयोजन कल यानि 18 फरवरी से शुरु हो रहा है। सीसीएल 2023 में मनोज तिवारी और आनंद विहारी यादव की भोजपुरी दबंग की टीम का मुकाबला पंजाब द शेर से होगा । सीसीएल 2023 के लिए रायपुर का इंटरनेशनल ग्राउंड पूरी तरह से तैयार है। महाशिवरात्रि पर शुरु होने जा रहे इस कॉम्पीटिशन में इंडियन इंडस्ट्री के कई फेमस स्टार मौजूद रहेंगे । भोजपुरी दबंग टीम अपने पहले मुकाबले में पंजाब द शेर से भिड़ने के लिए कमर कस चुकी है ।

सीसीएल 2023 की फ्रेंचाइजी भोजपुरी दबंग के मालिक आनंद बिहारी यादव ने कहा कि T20 वर्जन पर बेस्ड इस टूर्नामेंट के लिए छतीसगढ़ सरकार में बहुत एक्साइटमेंट है। जनता के साथ लोकल आर्टिस्ट का भी इस कॉम्पीटिशन के सपोर्ट मिल रहा है। रायपुरियन्स सीसीएल में अपने फेवरेट आर्टिस्ट को क्रिकेट मैच खेलते हुए देखने को बेताब है।

18 और 19 फरवरी को आयोजित होगा कॉम्पीटिशन

सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग की फ्रेंचाइजी टीम के ऑनर आनंद बिहारी यादव ने बताया कि रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में 18 और 19 फरवरी को फिल्म सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग मैच होने जा रहा है। रायपुर में 18 फरवरी यानी कल सीसीएल 2023 के आगाज के बाद ओपनिंग मैच बंगाल टायगर्स और कर्नाटक बुलडोजर्स के बीच खेला होगा। वहीं इसी दिन ( 18 फरवरी ) को ही चेन्नई रहिनोस और मुंबई हीरोज के बीच दूसरा मैच खेला जाएगा। जबकि 19 फरवरी को केरला स्ट्रीकर्स और तेलगु वरीयर्स के साथ और भोजपुरी दबंग, पंजाब द शेर के साथ आपस में भिड़ेंगे।

रितेश देशमुख सहित ये स्टार्स करेंगे पार्टीसिपेट

बता दें कि सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग का आयोजन बीते 9 साल से किया जा रहा है। रायपुर में होने जा रहे मैच में रितेश देशमुख, सुनील शेट्टी, सोहेल खान, मनोज तिवारी, रवि किशन, सोनू सूद, दिनेश लाल यादव जैसी फ़िल्म हस्तियां पार्टीसिपेट करेंगी । सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री, बॉलीवुड, टॉलीवुड के साथ-साथ विभिन्न इंडस्ट्री के एक्टर अपनी-अपनी टीम लेकर पार्टिसिपेट करते हैं। इस साल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 18 फरवरी को दो मैच और 19 फरवरी को दो मैच होंगे। मैंचों की तैयारियां कंपलीट हो चुकी हैं । 

ये भी पढ़ें- 

शिवालिका ओबेरॉय और अभिषेक पाठक की लवस्टोरी है एकदम फिल्मी, इस तरह आया था शादी का ख्याल

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2: टीजर के बाद इस एक्ट्रेस की एंट्री से बढ़ा क्रेज, क्या फर्स्ट पार्ट का भी रिकॉर्ड तोड़ेगी फिल्म
Kapil Sharma की नहीं खैर? Lawrence Bishnoi से लिया सीधा पंगा