जावेद अख्तर की जानी दुश्मन कंगना अब हुईं उनकी मुरीद, जानें क्यों बोलीं- वाह! घर में घुसके मारा

Published : Feb 21, 2023, 07:26 PM IST
Kangana Ranaut

सार

जावेद अख्तर ने पाकिस्तान को उसी की सरजमीं पर फटकार लगाई है। उनके इस कदम की चौतरफा तारीफ हो रही है। इसी बीच जावेद अख्तर की जानी दुश्मन रहीं कंगना रनोट ने भी उनकी तारीफ की है। 

Kangana Ranaut on Javed Akhtar: मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने पाकिस्तान को उसकी औकात बता दी है। दरअसल, लाहौर में हुए एक इवेंट के दौरान जावेद अख्तर ने खुलेआम कहा कि मुंबई में 26/11 हमले की साजिश रचने वाले आतंकी यहां सरेआम घूम रहे हैं। जावेद अख्तर की इस बेबाकी पर कंगना रनोट भी फिदा हो गई हैं। बता दें कि कभी कंगना और जावेद अख्तर का 36 का आंकड़ा था, लेकिन अब वो उनकी तारीफ करते नहीं थक रही हैं।

कंगना ने जावेद अख्तर की तारीफ करते हुए एक ट्वीट भी किया है। इसमें उन्होंने लिखा- जब मैं जावेद साहब की कविता सुनती हूं, तो लगता था ये कैसे मां सरस्वती जी की इन पर इतनी कृपा है। लेकिन देखो कुछ तो सच्चाई होती है इंसान में तभी तो खुदाई होती है उनके साथ में...जय हिंद जावेद अख्तर साब। घर में घुसकर मारा..। कंगना रनोट को जावेद अख्तर की तारीफ करते देख लोग भी हैरान हैं। कई लोग तो इसके लिए कंगन की तारीफ भी कर रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

इवेंट के दौरान लाहौर में एक शख्स ने जब जावेद अख्तर से पूछा-आप कई बार पाकिस्तान आ चुके हैं, जब यहां से लौटेंगे अपने लोगों से पाकिस्तान के बारे में क्या कहेंगे? इस पर जावेद अख्तर ने कहा- हमें एक-दूजे पर आरोप नहीं लगाने चाहिए। इससे कोई हल नहीं निकलेगा। हमने देखा है कि कैसे मुंबई पर अटैक हुआ। वो आतंकवादी नॉर्वे या इजिप्ट से नहीं आए थे। वो आतंकवादी आपके देश में ही खुलेआम घूम रहे हैं। अगर ये शिकायत हर हिंदुस्तानी के दिल में है तो इसे आपको कबूल करना होगा।

क्या है कंगना-जावेद अख्तर विवाद?

बता दें कि 2020 में जावेद अख्तर ने कंगना रनोट के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। जावेद अख्तर का आरोप था कि कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक इंटरव्यू में उनके खिलाफ ऐसी बातें कही थीं, जो उनके मान-सम्मान पर चोट थी। वहीं, इस मामले में कंगना रनोट का कहना था कि जावेद अख्तर ने उन्हें घर बुलाकर धमकाते हुए कहा था कि ऋतिक रोशन से विवाद के मामले में अगर तुम उनसे माफी नहीं मांगोगी तो वो तुम्हें जेल भिजवा सकते हैं।

ये भी देखें : 

8 PHOTOS : पहले से भी ज्यादा खूबसूरत हो गई है काजोल की बेटी, सबूत हैं ये तस्वीरें

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे