- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 8 PHOTOS : पहले से भी ज्यादा खूबसूरत हो गई है काजोल की बेटी, सबूत हैं ये तस्वीरें
8 PHOTOS : पहले से भी ज्यादा खूबसूरत हो गई है काजोल की बेटी, सबूत हैं ये तस्वीरें
काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। न्यासा अक्सर अपनी नई-नई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती हैं। 20 साल की न्यासा पहले से काफी खूबसूरत हो गई हैं। इंस्टाग्राम पर मौजूद उनकी तस्वीरें खुद इस बात का सबूत हैं।

आपको बता दें कि अजय देवगन की बेटी न्यासा की अक्सर लोग उनके रंग को लेकर मजाक उड़ाते थे। लेकिन ये तस्वीरें देखकर सब की बोलती बंद हो जाएगी।
20 अप्रैल 2003 को जन्मी न्यासा अब 20 साल की हो चुकी हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। न्यासा अपने पिता अजय देवगन के बेहद करीब हैं।
एक इंटरव्यू में अजय देवगन ने कहा था- न्यासा बहुत समझदार है। वो बहुत ज्यादा सोचने-विचारने के बाद चीजों को एनालाइज करती है।
बता दें, न्यासा देवगन सिंगापुर में पढ़ाई कर रही है। वह पढ़ाई में होशियार होने के साथ-साथ एक अच्छी स्विमर भी हैं। मां काजोल के साथ भी न्यासा की अच्छी बॉन्डिंग है।
न्यासा के मुताबिक, वे फिल्मों में एक्टिंग नहीं करना चाहती हैं। उनका सपना है कि वे वर्ल्ड फेमस शेफ बनें। काजोल ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि न्यासा को बेकिंग करना काफी अच्छा लगता है।
बता दें कि कुछ दिनों पहले न्यासा न्यासा ऑरेंज कलर के क्रॉप टॉप और डेनिम जीन्स में नजर आई थीं। दरअसल, वो भूमि पेडनेकर की छोटी बहन की बर्थडे पार्टी में पहुंची थीं। इस दौरान न्यासा बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
हाल ही में न्यासा देवगन (Nysa Devgn) ट्रेडिशनल अवतार में अहमदनगर के एक इवेंट में पहुंची। यहां उन्होंने गरीब बच्चों के लिए एक डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन का NY फाउंडेशन एक ऐसे संगठन के साथ मिलकर काम कर रहा है, जो देश के 200 गांवों में सक्रिय है। इसी के तहत न्यासा ने बच्चों को किताबें और स्पोर्ट्स किट बांटी।
ये भी देखें :
प्रियंका चोपड़ा ने 65 साल के अन्नू कपूर संग इंटीमेट सीन करने से कर दिया था इनकार, सामने आई थी ये वजह
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।