- Home
- Entertainment
- Bollywood
- प्रियंका चोपड़ा ने 65 साल के अन्नू कपूर संग इंटीमेट सीन करने से कर दिया था इनकार, सामने आई थी ये वजह
प्रियंका चोपड़ा ने 65 साल के अन्नू कपूर संग इंटीमेट सीन करने से कर दिया था इनकार, सामने आई थी ये वजह
अन्नू कपूर 66 साल के हो गए हैं। अन्नू कपूर को कई फिल्मों में उनके बेहतरीन काम के लिए जाना जाता है। लेकिन एक फिल्म ऐसी भी है, जिसकी वजह से अन्नू कपूर और प्रियंका चोपड़ा में इंटीमेट सीन फिल्माने की वजह से विवाद हो गया था।

दरअसल, अन्नू कपूर ने फिल्म 'सात खून माफ' में प्रियंका चोपड़ा के साथ काम किया था। इस मूवी में अन्नू कपूर ने प्रियंका के 7 पतियों में से 5वें नंबर के पति कीमत लाल का किरदार निभाया था।
इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और अन्नू कपूर के बीच एक इंटीमेट सीन फिल्माया जाना था, लेकिन प्रियंका ने उनके साथ इंटीमेट सीन करने से साफ मना कर दिया था।
अन्नू कपूर ने इसकी वजह बताते हुए एक इंटरव्यू में कहा था- शायद मैं दिखने में अच्छा नहीं हूं और ना ही किसी फिट हीरो की तरह लगता हूं। यही वजह रही होगी कि उन्होंने मेरे साथ काम करने से इनकार कर दिया था।
अन्नू कपूर ने कहा था कि अगर वे हीरो होते तो हो सकता है कि प्रियंका चोपड़ा को उनके साथ इंटीमेट सीन करने में कोई प्रॉब्लम नहीं होती। इस सीन की वजह से प्रियंका और अन्नू कपूर के बीच मनमुटाव भी हो गया था।
बता दें कि 66 साल के अन्नू कपूर ने ऑल्ट बालाजी की वेब सीरिज 'पौरुषपुर' में खुद से कई साल छोटी एक्ट्रेस अश्मिता बख्शी के साथ इंटीमेट सीन शूट किया था।
अन्नू कपूर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 1992 में अनुपमा पटेल से शादी की थी। हालांकि, साल भर बाद ही 1993 में दोनों में मनमुटाव हो गया और कपल ने एक-दूसरे को तलाक दे दिया।
इसके बाद अन्नू कपूर ने 1995 में अरुणिता मुखर्जी के साथ शादी की। बता दें कि अन्नू कपूर की दो शादियों से 4 बच्चे हैं। उनके बेटों के नाम कवन, माहिर और इवान हैं। वहीं बेटी आराधिता है। अन्नू कपूर की दूसरी शादी 10 साल चली और 2005 में उनका डिवोर्स हो गया।
कहा जाता है कि दूसरी बीवी को तलाक देने के बाद अन्नू कपूर एक बार फिर अपनी पहली पत्नी अनुपमा के करीब आ गए। दोनों ने 2008 में दोबारा साथ में रहना शुरू कर दिया और शादी भी कर ली।
अन्नू कपूर का असली नाम अनिल कपूर है। लेकिन बॉलीवुड में इस नाम से पहले से ही एक्टर मौजूद थे, इसलिए उन्होंने अपना नाम अन्नू कर लिया। बेहद कम लोगों को ही पता होगा कि ओम पुरी अन्नू कपूर के जीजा हैं।
ये भी देखें :
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।