कपिल शर्मा एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। उनकी फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 को लेकर ताजा जानकारी सामने आई हैं। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। ये फैसला क्यों लिया गया, जानते हैं वजह…
कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 फिर लाइमलाइट में आ गई है। ये मूवी 12 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला था, जितनी की मेकर्स को उम्मीद थी।
25
री-रिलीज होगी फिल्म किस किसको प्यार करूं 2
मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज जा रहा है। बताया जा रहा है कि फिल्म 9 जनवरी 2026 को रिलीज हो रही हैं। अब सवाल उठ रहा है कि ऐसा क्यों किया जा रहा है।
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 जब रिलीज हुई तो इसे बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में धुरंधर और अवतार 3 से टक्कर मिली। इतना ही नहीं कपिल शर्मा की फिल्म को स्क्रीन भी कम नसीब हुई थी। फिल्म की लगातार बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए निर्माता रतन जैन ने इसे सिनेमाघरों में वापस लाने का फैसला किया है।
45
किस किसको प्यार करूं 2 का बजट-कलेक्शन
फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 को 35 करोड़ के बजट में तैयार किया था। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 14.87 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके डायरेक्टर अनुकल्प गोस्वामी हैं। इसे अब्बास-मुस्तन फिल्म्स प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड, वीनस रिकॉर्ड्स एंड टेप्स और स्टार स्टूडियो18 के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म में कपिल के साथ मनजोत सिंह, वरेना हुसैन, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी और आयशा खान लीड रोल में हैं।
55
सीक्वल है फिल्म किस किसको प्यार करूं 2
आपको बता दें कि कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2, 2015 में आई फिल्म किस किसको प्यार करूं का सीक्वल हैं। इसके डायरेक्टर अब्बास-मस्तान थे। 16 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 71.6 करोड़ का बिजनेस किया था। इसमें कपिल के साथ अरबाज खान, मंजरी फडनीस, सिमरन कौर मुंडी, एली अवराम, वरुण शर्मा, सुप्रिया पाठक, शरत सक्सेना और मनोज जोशी थे।