New Year 2026 में Dhurandhar का नया वर्जन, बॉक्स ऑफिस पर फिर होगा धमाका
रणवीर सिंह की धुरंधर की रिलीज को 27 दिन हो गए हैं। वहीं, नए साल 2026 से फिल्म का नया वर्जन सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है, जिससे फैन्स और ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। मेकर्स ने ईमेल कर सभी थिएटर्स मालिकों से फिल्म का रिवाइज्ड वर्जन दिखाने को कहा है।

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज के साथ दर्शकों का शाानदार रिस्पॉन्स मिला। फिल्म की रिलीज को 27 दिन पूरे हो गए है और इससे जुड़ी एक ताजा रिपोर्ट्स सामने आ रही है।
नए साल में नए वर्जन के साथ रिलीज धुरंधर
मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह की फिल्म धुरंंधर को नए साल यानी 1 जनवरी 2026 से नए वर्जन के साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। बताया जा रहा है कि अब दर्शकों को फिल्म कुछ बदलाव के साथ देखने मिलेगी। कहा जा रहा है कि इससे मूवी की कमाई में असर दिख सकता है।
ये भी पढ़ें... 1 जनवरी 2026 को एकसाथ आ रही 10 फिल्में, सस्पेंस-थ्रिलर-कॉमेडी का लगेगा तड़का
क्या है धुरंधर के नए वर्जन में
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो देशभर के सिनेमाघरों को 31 दिसंबर, 2025 को वितरकों से एक ईमेल मिला था, जिसमें फिल्म के डीसीपी (डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी) में बदलाव की सूचना दी गई थी। एक सूत्र ने बताया कि बदलाव का कारण ये है कि मेकर्स ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मिले निर्देशों के बाद फिल्म में दो शब्दों को म्यूट किया है और एक डायलॉग चेंज किया है। खबरों की मानें तो सिनेमाघरों को फिल्म का नया संस्करण डाउनलोड करने और 1 जनवरी, 2026 से इसे दिखाने के लिए कहा गया है। नए वर्जन में 'बलूच' शब्द को भी हटाया गया है।
फिल्म धुरंधर का कलेक्शन
डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर की रिलीज को 27 दिन हो गए हैं। फिल्म ने 27वें दिन 10.50 करोड़ का कलेक्शन किया। बता दें कि फिल्म अभी भी डबल डिजीट में कमाई कर रही है। वहींं, इसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 722.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं, इसका इंडिया में ग्रास कलेक्शन 854.7 करोड़ से ज्यादा हो गया है।
फिल्म धुरंधर की कमाई
फिल्म धुरंधर ने पहले वीक 207.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे वीक इसकी कमाई 253.25 करोड़ रही। तीसरे हफ्ते फिल्म ने 172 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 1128.63 करोड़ कमा लिए हैं। वहीं, इसका ओवरसीस कलेक्शन 246.3 करोड़ से ज्यादा हो गया है।
फिल्म धुरंधर के बारे में
फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। डायरेक्टर आदित्य धर की ये एक स्पाई थ्रिलर एक्शन मूवी है। मूवी एक भारतीय जासूस की कहानी है, जो पाकिस्तान के लयारी शहर में एक आतंकी समूह में घुसपैठ करता है। इसमें संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी हैं। साथ ही नवीन कौशिक, सौम्या टंडन, नसीम मुगल, दानिश पंडोर और गौरव गेरा भी नजर आ रहे हैं। फिल्म का सीक्वल 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा।
ये भी पढ़ें... 2025 की वो 5 आइकॉनिक फिल्में, जिनकी कमाई में बन जाए धुरंधर जैसी 26 मूवीज
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।