Christmas पर एक फ्रेम में कपूर फैमिली, नव्या नवेली, अगस्त्य का क्या है कनेक्शन

Published : Dec 25, 2024, 10:24 PM ISTUpdated : Dec 25, 2024, 10:34 PM IST
kapoor family christmas celebration

सार

कपूर परिवार ने क्रिसमस 2024 धूमधाम से मनाया। नीतू कपूर ने फैमिली फोटो शेयर की, जिसमें आलिया-राहा, रणबीर, नव्या-अगस्त्य समेत सभी नज़र आ रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, kapoor family christmas celebration 2024 । कपूर फैमिली इस समय राज कपूर की शताब्दी वर्ष मना रहा है। पूरी फैमिली अक्सर त्यौहारों पर जुटती है। इस बार क्रिसमस के मौके पर सीनियर मेंबर से लेकर क्यूट राहा तक एक फ्रेम में नजर आए हैं। कपूर फैमिली ने क्रिसमस 2024 को धूमधाम से मनाया। सेलिब्रेशन की अंदर की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। जहां पूरी फैमिली ने फोटो सेशन कराया है, इस दौरान रणधीक कपूर सांता की कैप लगाए दिकाई दिष वहीं आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा को गोद में लिए दिखाई दी, फोटो फेम में रणबीर कपूर, नीतू कपूर, नव्या नंदा, अगस्त्य नंदा और बाकि मेंबर मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे थे।

नव्या नवेली, अगस्त्य नंदा की भी रही मौजूदगी

25 दिसंबर, 2024 को, नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी फैमिली फोटो के साथ क्रिसमस फेस्टीवल बेहद शानदार तस्वीर शेयर की है। आलिया भट्ट ने इस दौरान राहा को अपनी गोद में ले रखा था। वो रेड ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही है। उनके पीछे रणबीर कपूर कूल स्माइल के साथ मौजूद थे। अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा और नव्या नवेली नंदा भी इस फैमिली पिक्स में शामिल थे। फोटो फ्रेम में रणधीर कपूर, अरमान जैन, अनीसा मल्होत्रा, रीमा जैन, निताशा नंदा के साथ अन्य लोग उनके साथ शामिल हुए।

 

 

नव्या नवेली, अगस्त्य नंदा का कपूर फैमिली से क्या है कनेक्शन 

राज कपूर की बेटी ऋतु कपूर के बेटे निखिल नंदा हैं, उनकी शादी अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन से हुई है। जिनकी संतान नव्या और अगस्त्य हैं। इस रिश्ते से निखिल नंदा, रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर के सगे भांजे हैं।

ये भी पढ़ें- 

Ramayana: 'एनिमल' रणबीर कपूर कैसे बनेगा राम ! एक्टर ने उठाए सवाल

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2: टीजर रिलीज होते ही मुश्किल में फंसी रणवीर की फिल्म, आखिर क्या हुआ बवाल?
Sunny Leone: ड्रेस ने भरी महफिल सनी लियोनी को किया अनकम्फर्टेबल, फिर काम आई पति की समझदारी