Karan Johar की गंदी आदतें, Yash, Roohi ने ऑन कैमरा खोली पोल, Viral हुआ वीडियो

Published : May 30, 2025, 12:53 PM ISTUpdated : May 30, 2025, 12:56 PM IST
karan johar trolled by kids yash ruhi

सार

करन जौहर के बच्चों यश और रूही ने उन्हें उनकी आदतों के लिए प्यार से डांटा। सेल्फी लेने से लेकर पाउट बनाने तक, बच्चों ने पापा की नकल उतारते हुए उन्हें खूब छेड़ा। जन्मदिन के खास मौके पर देखें ये मजेदार वीडियो।

Karan Johar Trolled By Kids : करन जौहर को अक्सर ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। लेकिन उनके घर में भी उन्हें क्रिटिसाइज किया जाता है। ये और कोई नहीं बल्कि उनके दोनों बच्चे यश और रूही जौहर करते हैं। हाल ही में फिल्म मेकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, इसमें दोनों बच्चे उनकी आदतों के लिए लताड़ लगा रहे हैं। वे केजेओ की एक्टिंग  करके चिढ़ा भी रहे हैं।

करन जौहर को बच्चों ने किया ट्रोल
करन जौहर को अपने घर में ही सबसे टफ क्रिटिक्स मिल गए हैं। फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ने अपने बच्चों यश और रूही जौहर का एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे अपने पिता को उनके पाउट और दूसरी आदतों के लिए ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में, करन अपने बच्चों से पूछते हैं कि पापा को बर्थडे पर क्या गिफ्ट दिया है।

बच्चों ने की करन जौहर के बेड हैबिट की नकल

करन जौहर अपने बच्चों से बातें करते हुए वीडियो भी शूट कर रहे हैं ? रूही ने जवाब देते हुए हाथों से खूबसूरत ओरिगेमी फूल बनाया और उसे दिखाया । बेटे यश ने कहा, "मैंने आपको हग किया और किस दिया।"  इसके बाद करन ने पूछा कि वह पापा के अगले बर्थडे पर क्या देगा, इस पर यश कहता  है कि अभी आपको और नए कपड़ों और नई अलमारी की ज़रूरत है।

वहीं रूही ने कहा कि आपको "सेल्फ़ी लेना बंद कर देना चाहिए।" इस बीच, यश अपने पिता की तरह पाउट बनाते हुए उन्हें चिढाता है। वो बेहद अजीब- अजीब तरह से होठों को घुमाता है। करन उन्हें लगातार रुक जाने के लिए कहता हैं…. "यश, क्या तुम रुक सकते हो? यह मेरा पाउट है। टूडल्स। इसके बाद कैमरा ऑफ हो जाता है। बता दें कि करन ने एक दिन पहले ही अपना 53वां जन्मदिन मनाया है।
 

 


सेलेब्रिटी और फैंस ने वीडियो पर किया रिएक्ट

करन जौहर द्वारा अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो के बाद, अदिति राव हैदरी ने रेड हार्ट और फनी इमोजी शेयर किए हैं। फराह खान ने भी वीडियो पर हंसते हुए इमोजी के साथ कॉमेन्ट किया, "मैंने तुम्हारे बच्चों को अच्छी तरह से टेंड किया है KRU।" एक दूसरे फैन ने लिखा, "उनकी बेबाक ईमानदारी बहुत अच्छी है... बहुत क्यूट हैं।" एक नेटीजन्स ने लिखा, "ऐसे आज़ाद ख्याल बच्चे। उन्हें प्यार करो!"

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

कार्तिक आर्यन ने बहन की शादी की अनसीन फोटोज शेयर करते हुए लिखा इमोशनल पोस्ट, कह दी यह बात
Tere Ishk Mein BO Collection Day 8: फिल्म 100 करोड़ के करीब, जानिए कितनी कर ली कमाई?