- Home
- Entertainment
- Drishyam 2 डायरेक्टर की पत्नी की गोद भराई की 7 PHOTOS, कपल ने एक-दूसरे पर लुटाया प्यार
Drishyam 2 डायरेक्टर की पत्नी की गोद भराई की 7 PHOTOS, कपल ने एक-दूसरे पर लुटाया प्यार
दृश्यम 2 के डायरेक्टर अभिषेक पाठक पापा बनने वाले हैं। बता दें कि उनकी पत्नी शिवालिका ओबेरॉय प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में शिवालिका की गोद भराई हुई। शिवालिका ने अपने बेबी शॉवर की ढेरों फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इनमें कपल बेहद खुश दिख रहा है।

दृश्यम 2 डायरेक्टर की पत्नी की गोद भराई
दृश्यम 2 के डायरेक्टर अभिषेक पाठक की पत्नी शिवालिका ओबोरॉय प्रेग्नेंट हैं। घर पर उनकी गोद भगाई का आयोजन किया गया। गोद भगाई में शिवालिका पिंक गाउन में बेहद खूबसूरत दिखीं।
अभिषेक पाठक पत्नी के साथ
गोद भराई में अभिषेक पाठक पत्नी शिवालिका ओबेरॉय के साथ बेहद खुश नजर आए। बता दें कि इस बेबी शॉवर में कपल के अलावा उनका डॉगी शामिल था।
ये भी पढ़ें... 11 बाथरूम है प्रियंका चोपड़ा के 20,000sqft में फैले आलीशान बंगले में, 7 INSIDE PHOTOS
अभिषेक-शिवालिका ने एक-दूसरे पर लुटाया प्यार
गोद भराई में अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आए। कपल पोज देते हुए एक-दूसरे को किस करते दिखे।
मस्ती के मूड में अभिषेक-शिवालिका
बेबी शॉवर में अभिषेक-शिवालिका मस्ती के मूड में भी नजर आए। दोनों एक-दूसरे के साथ रोमंटिक पल शेयर करते दिखे।
अभिषेक-शिवालिका ने कब की थी प्रेंग्नेंसी की घोषणा
19 दिसंबर 2025 को अभिषेक और शिवालिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी जॉइंट पोस्ट शेयर कर फैन्स को प्रेग्नेंसी की न्यूज दी थी। उन्होंने लिखा था- बेबी पाठक 2026 में आ रहा है।
कब हुई अभिषेक-शिवालिका की शादी
बता दें कि अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय ने फरवरी 2023 में गोवा में शादी की थी। इस शादी में अजय देवगन भी शामिल हुए थे।
कैसे हुई थी अभिषेक-शिवालिका की मुलाकात
बता दें कि अभिषेक और शिवालिका की पहली मुलाकात 2020 में फिल्म खुदा हाफिज के सेट पर हुई थी। इस मूवी के प्रोड्यूसर अभिषेक थे और इसमें शिवालिका ने काम किया था।
ये भी पढ़ें... OTT पर फरवरी के आखिरी वीक में धमाका, 10 फिल्में-वेब सीरीज से होगा फुल एंटरटेनमेंट
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।