- Home
- Entertainment
- 11 बाथरूम है प्रियंका चोपड़ा के 20,000sqft में फैले आलीशान बंगले में, 7 INSIDE PHOTOS
11 बाथरूम है प्रियंका चोपड़ा के 20,000sqft में फैले आलीशान बंगले में, 7 INSIDE PHOTOS
प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म द ब्लफ को लेकर लाइमलाइट में बनी है। उनकी ये फिल्म 25 फरवरी ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है। इसी मौके पर प्रियंका के लॉस एंजेलिस वाले आलीशान बंगले की फोटोज दिखाने जा रहे हैं। देखें इनसाइड पिक्चर्स…

प्रियंका चोपड़ा का लग्जरी बंगला
प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद विदेश में रहती हैं। उनका लॉस एंजेलिस के बेवर्ली हिल्स पर एक लग्जरी बंगला है, जिसमें हर आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।
प्रियंका चोपड़ा का आलीशान बंगला
प्रियंका चोपड़ा का बंगला बेहद आलीशान है। इसकी इनसाइड फोटोज देखकर किसी की भी आंखे फटी रह जाएगी। इसका इंटीरियर भी बहुत क्लासी है।
ये भी पढ़ें... 8 बॉलीवुड स्टार्स की 18 फिल्मों के आएंगे सीक्वल, सबसे ज्यादा सनी देओल-अजय देवगन की मूवी
प्रियंका चोपड़ा के बंगले की कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा के इस महल जैसे दिखने वाले बंगली की कीमत करीब 166 करोड़ है। बताया जाता है कि पीसी को पति निक जोनास ने ये बंगला गिफ्ट किया था।
प्रियंका चोपड़ा के बंगले में 11 बाथरूम
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि प्रियंका चोपड़ा के इस बंगले में 11 बाथरूम और 7 बेडरूम हैं। ये तकरीबन 20 हजार स्क्वायर फीट में फैला हुआ है।
प्रियंका चोपड़ा के बंगले में क्या-क्या खास
प्रियंका चोपड़ा के इस लग्जरी बंगले में मूवी थियेटर, बार, इनडोर बास्केटबॉल कोर्ट और मिरर वॉल्स के साथ जिम भी है। प्रियंका अक्सर इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
प्रियंका चोपड़ा के बंगले का डाइनिंग हॉल
प्रियंका चोपड़ा के बंगले में शानदार डाइनिंग हॉल है। इसकी विंडो पर बड़े-बड़े मिरर लगे हैं। यहां से बाहर का नजारा देखा जा सकता है। साथ बंगले को बहुत ही क्लासी स्टाइल में डेकोरेट किया है।
प्रियंका चोपड़ा के बंगले का आउट साइड एरिया
प्रियंका चोपड़ा के बंगले का आउट साइड एरिया भी देखने लायक है। यहां पर बड़ा सा स्विमिंग पूल है। साथ ही शानदार सीटिंग एरिया, लाइटिंग और हरियाली भी है।
ये भी पढ़ें... 6 PHOTOS: पति संग जापान ट्रिप पर माधुरी दीक्षित, जापानी गुड़िया बन खूब इठलाई
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।