Karisma Kapoor का इन 5 सेलेब्स पर आ चुका है दिल, देखें अफेयर की लंबी लिस्ट

Published : Jul 26, 2025, 10:54 AM IST

Karisma Kapoor Affairs: 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर, संजय कपूर से शादी करने से पहले कई सेलेब्स को डेट कर चुकी हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में जिन्हें करिश्मा कपूर डेट कर चुकी हैं।

PREV
15
अजय देवगन

करिश्मा कपूर और अजय देवगन पहली बार फिल्म 'जिगर' में साथ नजर आए थे। इसके बाद दोनों 'संग्राम', 'शक्तिमान', 'धनवान' और 'सुहाग' जैसी कई सुपरहिट फिल्में में नजर आए। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने 3 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। हालांकि, फिर रवीना टंडन की वजह से उनका ब्रेकअप हो गया।

25
अक्षय खन्ना

फिर अजय देवगन से अलग होने के बाद करिश्मा कपूर का दिल अक्षय खन्ना पर आया। दोनों इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस थे और शादी करना चाहते थे। हालांकि, करिश्मा की मां बबीता को यह रिश्ता पसंद नहीं था। ऐसे में दोनों अलग हो गए।

35
अभिषेक बच्चन

इसके बाद अभिषेक बच्चन ने करिश्मा कपूर के दिल में एंट्री की। कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2002 में शादी करने का फैसला किया और सगाई भी कर ली, लेकिन फिर परिवारों में मतभेद की वजह से उनकी शादी टूट गई। इस ब्रेकअप को करिश्मा ने दर्दनाक बताया था।

45
संजय कपूर

इसके बाद साल 2003 में करिश्मा कपूर ने संजय कपूर से शादी कर ली। हालांकि, शादी के कुछ समय बाद उनके रिश्ते में दरार आ गई। ऐसे में करिश्मा अपने दोनों बच्चों समायरा और कियान को लेकर अलग हो गई थीं। इसके बाद साल 2014 में करिश्मा ने तलाक की अर्जी डाली। वहीं साल 2016 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक के लिया था। जहां तलाक के बाद करिश्मा ने शादी नहीं की। वहीं तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से तीसरी शादी कर ली थी। इस शादी से उनका एक बेटा भी है।

55
संदीप तोशनीवाल

संजय कपूर से अलग होने के कुछ साल बाद करिश्मा का दिल बिजनेसमैन संदीप तोशनीवाल पर आया। हालांकि, करिशमा ने कभी भी इस रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की, लेकिन फिर कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए।

Read more Photos on

Recommended Stories