MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • South Cinema
  • Saiyaara और हरि हर वीर मल्लू की चर्चा के बीच चुपके से आई साउथ मूवी, पहले दिन कमाए इतने CR

Saiyaara और हरि हर वीर मल्लू की चर्चा के बीच चुपके से आई साउथ मूवी, पहले दिन कमाए इतने CR

Thalaivan Thalaivii Day 1 Collection: अहान पांडे की हिंदी फिल्म 'सैयारा' और पवन कल्याण की तेलुगु मूवी मूवी 'हरि हर वीर मल्लू' की चर्चा के बीच विजय सेतुपति की तमिल फिल्म 'थलाइवन थलाइवी' ने ना केवल बॉक्स ऑफिस पर एंट्री ली, बल्कि शानदार शुरुआत भी की।

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
| Updated : Jul 26 2025, 01:07 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
'थलाइवन थलाइवी' ने पहले दिन कितनी कमाई की?
Image Credit : Social Media

'थलाइवन थलाइवी' ने पहले दिन कितनी कमाई की?

विजय सेतुपति और नित्या मेनन स्टारर तमिल फिल्म 'थलाइवन थलाइवी' ने पहले दिन तकरीबन 4.15 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। देखने में यह आंकड़ा भले ही छोटा लग रहा हो, लेकिन यह फिल्म सिर्फ तमिलनाडु में रिलीज हुई है और इसका इसका बहुत ज्यादा प्रचार-प्रसार भी नहीं हुआ। इसके अलावा फिल्म का बजट भी काफी कम है। इस लिहाज से इसकी ओपनिंग को काफी अच्छा माना जा रहा है।

25
कितना है विजय सेतुपति की 'थलाइवन थलाइवी' का बजट?
Image Credit : Social Media

कितना है विजय सेतुपति की 'थलाइवन थलाइवी' का बजट?

इस रोमांटिक एक्शन कॉमेडी फिल्म का निर्माण सत्य ज्योति फिल्म्स के बैनर तले हुआ है। बताया जा रहा है कि फिल्म की लागत तकरीबन 30 करोड़ रुपए है। इस हिसाब से देखें तो फिल्म ने पहले दिन ही अपने बजट की 13 फीसदी से ज्यादा की रिकवरी कर ली है। फिल्म को क्रिटिक्स ही नहीं, दर्शकों का भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।

Related Articles

Related image1
Thalaivan Thalaivi X Review: 'मजे की गारंटी', विजय सेतुपति की नई फिल्म देख क्या बोले लोग?
Related image2
Vijay Sethupathi Birthday: चंद रुपयों की खातिर किया छोटे से छोटा काम, फिर पलभर में ऐसे बदली किस्मत
35
विजय सेतुपति की पिछली फिल्म से 4 गुना की ओपनिंग
Image Credit : Social Media

विजय सेतुपति की पिछली फिल्म से 4 गुना की ओपनिंग

'थलाइवन थलाइवी' ने विजय सेतुपति की पिछली फिल्म 'Ace' के मुकाबले चार गुना से ज्यादा की ओपनिंग की है। मई में रिलीज हुई 'Ace' का निर्देशन अरुमुगा कुमार ने किया था और वे ही इसके प्रोड्यूसर भी थे। इस रोमांटिक क्राइम कॉमेडी फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 1 करोड़ रुपए कमाए थे और इसका लाइफटाइम कलेक्शन 8.97 करोड़ रुपए पर सिमट गया था।

45
वीकेंड में बढ़ेगा 'थलाइवन थलाइवी' का कलेक्शन
Image Credit : Social Media

वीकेंड में बढ़ेगा 'थलाइवन थलाइवी' का कलेक्शन

25 जुलाई को रिलीज हुई 'थलाइवन थलाइवी' की माउथ पब्लिसिटी जबरदस्त है। फिल्म देखकर लौट रहे लोग सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। इसके अलावा फिल्म क्रिटिक्स ने भी इस फैमिली एंटरटेनर की भर-भर कर सराहना की है। इसके अलावा यह शुद्ध रूप से फैमिली एंटरटेनर फिल्म है। ये सभी फैक्टर्स इशारा कर रहे हैं कि वीकेंड में फिल्म को अच्छी ग्रोथ मिल सकती है।

55
'थलाइवन थलाइवी' की स्टार कास्ट और डायरेक्टर
Image Credit : Social Media

'थलाइवन थलाइवी' की स्टार कास्ट और डायरेक्टर

'थलाइवन थलाइवी' का निर्देशन पंडीराज ने किया है। फिल्म में विजय सेतुपति और नित्या मेनन पति-पत्नी की भूमिका में हैं और दोनों के बीच गजब की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इन दोनों के अलावा योगी बाबू, रोशनी हरिप्रियन, दीपा शंकर, मैना नंदिनी, चेम्बन विनोद जोस, सर्वानन, आर के सुरेश, काली वेंकट, विनोद सागर, अरुल्डॉस और सेंद्रायण जैसे कलाकार भी इस फिल्म में नज़र आ रहे हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
दक्षिण सिनेमा समाचार
विजय सेतुपति
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
प्रभास की Spirit से दीपिका पादुकोण के बाद एक और सुपरस्टार की विदाई, जानें वजह
Recommended image2
Dhurandhar 2 के धमाल से पहले Toxic का कमाल, यश की मूवी ने मारा तगड़ा हाथ
Recommended image3
AR Rahman के सपोर्ट में उतरा साउथ सुपरस्टार, Kangana Ranaut पर बरसा
Recommended image4
कौन हैं एक्ट्रेस Eesha Rebba? पुलिस में दर्ज कराई Harassment की शिकायत
Recommended image5
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Networth: दौलत के मामले में कौन है असली बॉस?
Related Stories
Recommended image1
Thalaivan Thalaivi X Review: 'मजे की गारंटी', विजय सेतुपति की नई फिल्म देख क्या बोले लोग?
Recommended image2
Vijay Sethupathi Birthday: चंद रुपयों की खातिर किया छोटे से छोटा काम, फिर पलभर में ऐसे बदली किस्मत
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved