Saiyaara Day 8 Collection: रेड 2- हाउसफुल 5 को पछाड़ साल की दूसरी सबसे कमाऊ मूवी बनी सैयारा

Published : Jul 25, 2025, 11:34 PM IST

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर सरपट दौड़ रही है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 2025 की एक फिल्म को छोड़ बाकी सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। 'सैयारा' का ताजा (8वें दिन का) बॉक्स ऑफिस कलेक्शन यहां जानिए...

PREV
15
'सैयारा' की 8वें दिन की कमाई

ट्रेड ट्रैकर वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को 'सैयारा' ने लगभग 18 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। 7वें दिन (गुरुवार) की कमाई के मुकाबले फिल्म के कलेक्शन में मामूली सी गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को इस फिल्म ने 19 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

25
'सैयारा' का 8 दिन का नेट कलेक्शन

'सैयारा' ने 8 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट 190.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही यह अब 2025 की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म भी बन गई है। इसने तीसरे और दूसरे स्थान पर मौजूद क्रमशः अजय देवगन स्टारर 'रेड 2' और अक्षय कुमार स्टारर 'हाउसफुल 5' को पीछे छोड़ दिया है।

35
'रेड 2' और 'हाउसफुल 5' का लाइफटाइम कलेक्शन

अजय देवगन स्टारर 'रेड 2' ने लाइफटाइम 173.44 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इस फिल्म को राजकुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया था। बात अक्षय कुमार स्टारर 'हाउसफुल 5' की करें तो इसका डायरेक्शन तरुण मनसुखानी ने किया था। फिल्म की कमाई तकरीबन 183.38 करोड़ रुपए बताई जाती है।

45
2025 में देश की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म भी 'सैयारा'

'सैयारा' सिर्फ बॉलीवुड की ही नहीं, 2025 में भारत की भी दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म साबित हुई है। इसने वेंकटेश स्टारर तेलुगु फिल्म Sankranthiki Vasthunam को तीसरे पायदान पर खिसका दिया है, जिसने भारत में लाइफटाइम 186.97 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था। 'संक्रांतिकी वस्तुनाम' का डायरेक्शन अनिल रविपुड़ी ने किया था।

55
'सैयारा' का 'छावा' को पछाड़ पाना मुश्किल

2025 में देश की सबसे कमाऊ फिल्म विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना स्टारर 'छावा' है। इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 601.57 करोड़ रुपए रहा। 'सैयारा' ने अभी 200 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छुआ है और इसकी रफ़्तार भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ धीमी हो गई है। इसके अलावा अगले हफ्ते अजय देवगन की 'सन ऑफ़ सरदार 2' और विजय देवरकोंडा स्टारर तेलुगु फिल्म 'किंगडम' भी रिलीज हो रही हैं। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि 'सैयारा' का 'छावा' की बराबरी करना या इसे पछाड़ पाना मुश्किल है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories