बॉबी देओल की नई फिल्म 'हरि हर वीर मल्लू' 24 जुलाई को रिलीज हो गई है। पवन कल्याण का इस फिल्म में लीड रोल है और बॉबी मुग़ल शासक औरंगज़ेब की भूमिका में दिख रहे हैं। जानिए IMDB रेटिंग के अनुसार बॉबी देओल की 8 सबसे बेहतरीन फिल्मों के बारे में…
1997 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। राजीव राय ने इसका निर्देशन किया था और बॉबी देओल के साथ मनीषा कोइराला और काजोल का भी इसमें अहम् रोल था।
28
हमराज
IMDB रेटिंग : 6.4/10 स्टार
OTT पर कहां देखें : जियो हॉटस्टार
2002 में रिलीज हुई इस फिल्म में बॉबी देओल के साथ अक्षय खन्ना और अमीषा पटेल की भी अहम् भूमिका थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एवरेज प्रदर्शन किया था।
38
अजनबी
IMDB रेटिंग : 6.3/10 स्टार
OTT पर कहां देखें : प्राइम वीडियो
2001 में रिलीज हुई इस फिल्म ने एवरेज प्रदर्शन किया था। बॉबी देओल के साथ अक्षय कुमार, करीना कपूर और बिपाशा बसु की भी इसमें अहम् भूमिका थी। फिल्म का डायरेक्शन अब्बास-मस्तान ने किया था।
यह सुपरहिट फिल्म 1998 में रिलीज हुई थी, जिसका डायरेक्शन अब्बास-मस्तान ने किया था। फिल्म में बॉबी देओल के अलावा प्रिटी जिंटा भी अहम् भूमिका में थीं।
58
एनिमल
IMDB रेटिंग : 6.1/10 स्टार
OTT पर कहां देखें : नेटफ्लिक्स
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी यह फिल्म ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म में बॉबी देओल विलेन बने थे, जबकि इसके हीरो रणबीर कपूर थे। अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना भी फिल्म में अहम् भूमिका में थे।
68
अपने
IMDB रेटिंग : 6.1/10 स्टार
OTT पर कहां देखें : प्राइम वीडियो
बॉबी देओल के अलावा सनी देओल और धर्मेन्द्र की भी फिल्म में अहम् भूमिका थी। अनिल शर्मा निर्देशित यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही थी।
78
टैंगो चार्ली
IMDB रेटिंग : 6.1/10 स्टार
OTT पर कहां देखें : प्राइम वीडियो
मणि शंकर निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी। लेकिन IMDB की रेटिंग के अनुसार यह बॉबी देओल की सबसे बेहतरीन फिल्मों में शामिल है। 2005 में रिलीज हुई इस फिल्म में बॉबी देओल के अलावा अजय देवगन की भी अहम् भूमिका थी।
88
बर्दाश्त
IMDB रेटिंग : 5.9/10 स्टार
OTT पर कहां देखें : यूट्यूब
2004 में रिलीज हुई यह फिल्म भी डिजास्टर रही थी। ई. निवास के निर्देशन वाली इस फिल्म में बॉबी देओल के साथ लारा दत्ता और राहुल देव जैसे कलाकार नज़र आए।