
Sunjay Kapur Last Rites: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनका 12 जून को लंदन में पोलो खेलते समय हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया। वो 53 साल के थे। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, जब वो पोलो खेल रहे थे, तब उनके मुंह में मधुमक्खी चली गई, जिसने उनके मुंह में डंक मार दिया। उसके बाद संजय कपूर को हार्ट अटैक आ गया और वो घोड़े से नीचे गिर गए और तुरंत ही उनका निधन हो गया। ऐसे में संजय कपूर का अंतिम संस्कार 7 दिन बाद दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट में हुआ। इस दौरान उनके अंतिम संस्कार में करिश्मा अपने बेटे कियान और बेटी समायरा के साथ शामिल हुईं।
अब सोशल मीडिया पर भावुक कर देने वाले कुछ वीडियोज सामने आ रहे हैं, जिसमें करिश्मा अपने एक्स हस्बैंड के अंतिम संस्कार में फूल अर्पित करते हुए नजर आ रही हैं। वहीं उनके बच्चे बगल में खड़े होकर उनका साथ देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं संजय के अंतिम संस्कार में करिश्मा के साथ-साथ उनकी बहन करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान भी शामिल हुए थे।
आपको बता दें संजय ने साल 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की थी। हालांकि, शादी के बाद उनके रिश्ते में दरारा आ गई। इसके बाद करिश्मा अपने दोनों बच्चों समायरा और कियान को लेकर अलग हो गई थीं। साल 2014 में करिश्मा ने तलाक की अर्जी डाली। वहीं साल 2016 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक के लिया था। जहां तलाक के बाद करिश्मा ने शादी नहीं की। वहीं तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से तीसरी शादी कर ली।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।