आदिपुरुष को टक्कर देगी 'सत्यप्रेम की कथा' ! कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी की मूवी का ट्रेलर इस दिन हो रहा रिलीज़

Published : Jun 04, 2023, 09:53 AM ISTUpdated : Jun 04, 2023, 10:00 AM IST
Satyaprem Ki Katha

सार

कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी स्टारर सत्यप्रेम की कथा का ट्रेलर अगले हफ्ते 7 जून तक आने की उम्मीद है । ये मूवी  29 जून को रिलीज होगी । वहीं प्रभास और कृति सेनन की आदिपुरुष 16 जून को रिलीज हो रही है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क । जून के महीने में दो मूवी रिलीज़ के लिए तैयार हैं । सभी की निगाहें आने वाले हफ्तों में बड़ी फिल्मों पर टिकी हैं। 16 जून को रिलीज होने वाली आदिपुरुष ( Adipurush ) का प्रमोशन जोरों पर है। इस मूवी के दो गाने और ट्रेलर रिलीज़ हो चुके हैं । प्रभास और कृति सेनन ( Prabhas and Kriti Sanon ) स्टारर इस फिल्म की चर्चा जोरों पर है। वहीं इस महीने की दूसरी फिल्म से भी दर्शकों को बड़ी उम्मीद है । कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी ( Kartik Aaryan-Kiara Advani ) की सत्यप्रेम की कथा ( Satyaprem Ki Katha ) का टीज़र और गाने 'नसीब से' रिलीज हो चुका है । इसके बाद से ही फिल्म चर्चाएं बटोर रही है ।

कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी स्टारर सत्यप्रेम की कथा का ट्रेलर अगले हफ्ते 7 जून तक रिलीज़ किए जाने की उम्मीद है ।

कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी की मूवी का देखें अपडेट

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक सत्यप्रेम की कथा का थिएट्रिकल ट्रेलर कुछ दिनों में रिलीज़ किया जाएगा। कियारा और कार्तिक की मूवी सत्यप्रेम की कथा का ट्रेलर अगले सप्ताह बुधवार, 7 जून को जारी होने की उम्मीद है। रविवार, 4 जून को इसके बारे में फैसला लिया जा सकता है। इसके लिए कोई इवेंट भी आयोजित किया जाएगा, इसको लेकर कोई कंफर्मेशन शेयर नहीं की गई है ।

'नसीब से' गाने को दर्शकों ने किया पसंद

फिल्म मेकर इस फिल्म की सफलता को उम्मीद जता चुके हैं। टीज़र और गाने 'नसीब से' को दर्शकों की तरफ से पॉजिटिव रिस्पांस मिला है । लंबे वक्त से लव स्टोरी का इंतजार कर रहे दर्शकों को कार्तिक और कियारा की जोड़ी अट्रेक्ट कर रही है । दोनों ने भूल भुलैया 2 (2022) में भी काम किया था । टीजर ने फिल्म के बारे में कोई खास इंफर्मेशन शेयर नहीं की है। ट्रेलर के जरिए दर्शकों को फिल्म की कहानी और अन्य किरदारों के बारे में जानकारी मिल सकती है ।

इस तारीख को रिलीज़ होगी सत्य प्रेम की कथा 

“सत्यप्रेम की कथा 29 जून को रिलीज होगी । प्रोड्यूसर को लगता है कि ट्रेलर को फिल्म की रिलीज़ से होने से 3 ½ हफ्ते पहले रिलीज करना सही होगा है। इससे फिल्म की सही तरीके से मार्केटिंग की जा सकती है । ये फिल्म आदिपुरुष लांग टाइम कलेक्शन पर असर डाल सकती है।  

सत्यप्रेम की कथा को समीर विद्वांस ने डायरेक्ट किया है। इस मूवी को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के साजिद नाडियाडवाला और नम: पिक्चर्स के शरीन मंत्री केडिया और किशोर अरोड़ा द्वारा निर्मित है।

ये भी पढ़ें-

700 Cr की Adipurush को लेकर मेकर्स का माइंड गेम, प्रभास की फिल्म को HIT कराने 1 नया पैंतरा

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश