
एंटरटेनमेंट डेस्क. 'भूल भुलैया 3' की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे कार्तिक आर्यन सिंगल हैं। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद कार्तिक ने ही इस बात का दावा किया है। उनकी मानें तो उनके पास डेटिंग के लिए समय नहीं है। कार्तिक आर्यन का बयान तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कार्तिक का नाम एक-दो नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री की 7 लड़कियों के साथ जुड़ चुका है। हालांकि, अब वे सभी लड़कियां उनकी एक्स कही जाती हैं। आइए आपको बताते हैं कि कार्तिक आर्यन ने आखिर कहा क्या है...
द मैशेबल से बातचीत में कार्तिक आर्यन से जब उनके रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मैं सिंगल हूं। मैं अपनी लाइव लोकेशन किसी को नहीं भेजता हूं। मैं किसी डेटिंग ऐप पर भी नहीं हूं। टेक्निकली जब मैं 'चंदू चैंपियन' की शूटिंग कर रहा था, तब से मुझे समय नहीं मिलता है।"
कार्तिक ने आगे 'चंदू चैंपियन' की तैयारी के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा, "मुझे सख्त दिनचर्या का पालन करना होता था। एक एथलीट की तरह मुझे अपने जिम, खाने और सोने के तरीके पर ध्यान देना होता था। यह सब दो साल चला। मैं पहली बार स्विमिंग भी सीख रहा था। रुटीन बेहद हेक्टिक हो गया था। ऊपर से 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग एक निश्चित समय में पूरी करना भी एक चैलेंज था। इसलिए मैं उस सब में पूरी तरह व्यस्त था।"
जब कार्तिक आर्यन फिल्मों में एंटर हुए, उससे पहले उनका नाम मॉडल डिम्पल शर्मा के साथ जुड़ रहा था। दोनों आउटिंग और डिनर पर साथ दिखते थे। लेकिन कभी उनके अफेयर की पुष्टि नहीं हुई। फिर कार्तिक का नाम 'प्यार का पंचनामा' की को-एक्ट्रेस नुसरत भरूचा से जुड़ा, लेकिन दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को उनका अच्छा दोस्त बताया। 'लव आज कल' की को-एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ कार्तिक का रिश्ता रहा, लेकिन फिल्म की रिलीज के बाद अज्ञात कारणों से वे अलग हो गए। कार्तिक आर्यन का नाम 'पति पत्नी और वो' की उनकी को-एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ भी जुड़ा, लेकिन ख़बरें अपुष्ट ही रहीं।
फातिमा सना शेख के साथ कार्तिक आर्यन के अफेयर की खबर आई, लेकिन कभी पुष्टि नहीं हुई। इसी तरह ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन के साथ भी कार्तिक आर्यन का नाम जुड़ चुका है।लेकिन इस पर भी आधिकारिक मुहर नहीं लगी। कार्तिक का पिछला अफेयर तारा सुतारिया के साथ बताया जाता है। कहा जा रहा है कि अपकमिंग फिल्म 'आशिकी 3' की अपनी इस को-एक्ट्रेस को कार्तिक डेट कर रहे हैं। लेकिन इस बात की पुष्टि होनी बाकी है।
और पढ़ें…
कितने पढ़ें-लिखे हैं 'भूल भुलैया 3' के स्टार्स, एक हीरोइन सब पर भारी
ना सिंघम अगेन ना भूल भुलैया 3, पहले सोमवार ये 10 मूवी रहीं सबसे कमाऊ!
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।