
एंटरटेनमेंट डेस्क. सनी देओल और ऋतिक रोशन जैसे स्टार्स के साथ काम कर चुके अभिनेता टोनी मीरचंदानी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वे हेल्थ संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे थे। उनके निधन का खुलासा हाल ही तब हुआ, जब टोनी के परिवार ने उनकी प्रेयर मीट का ऐलान किया। हालांकि, प्रेयर मीट वाले इस पोस्टर में यह नहीं लिखा है कि उनका निधन कब और कैसे हुआ। इसके अलावा प्रेयर मीट की तारीख का उल्लेख भी नहीं है। पोस्टर पर एक्टर की तस्वीर लिखी है और उन्हें श्रद्धांजलि देने वाले उनके फैमिली मेंबर्स के नामों का उल्लेख किया गया है।
टोनी के परिवार ने जो पोस्टर शेयर किया है, उसके मुताबिक़ उनकी प्रेयर मीट हैदराबाद के सिकंदराबाद स्थित बेगमपुर की कॉलोनी में 45 पीजी रोड पर सिंधु भवन सिंधी झूलेलाल मंदिर में रखी गई थी। इस प्रार्थना सभा में पहुंचकर उनके परिवार , रिश्तेदार और दोस्तों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
टोनी मीरचंदानी अपने पीछे अपनी पत्नी रमा मीरचंदानी और बेटी श्लोका मीरचंदानी को छोड़ गए हैं। उनके परिवार और रिश्तेदारों की बात करें तो उनकी एक बहन है, जिसका नाम माला पाशा है। उनके साले का नाम मादीरेड्डी और साले की पत्नी का नाम अरुणा रमण है। यह जानकारी टोनी के प्रेयर मीट वाले पोस्टर पर शेयर की गई है।
टोनी मीरचंदानी ने कैरेक्टर आर्टिस्ट के रूप में पहचान बनाई थी। उनके किरदार छोटे जरूर होते थे, लेकिन दर्शकों के जेहन पर अपनी छाप जरूर छोड़ते थे। टोनी ने सनी देओल स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ग़दर : एक प्रेम कथा' (2001) में गुरप्रीत नाम का किरदार निभाया था। वे ऋतिक रोशन स्टारर ब्लॉकबस्टर 'कोई मिल गया' जैसी फिल्मों में भी नज़र आए थे। टोनी ने 'लिटिल अमेरिका', 'आफ्टर एवर आफ्टर', 'द लीग' और 'क्रिमिनल माइंडस' जैसे टीवी शो और वेब सीरीज में भी काम किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।