क्या Kartik Aaryan ने एक्टिंग छोड़ इंजीनियरिंग करने का बनाया मन ? देखें बड़ी वजह

Published : Jan 11, 2025, 07:03 PM ISTUpdated : Jan 11, 2025, 07:07 PM IST
Kartik Aaryan

सार

कार्तिक आर्यन ने आखिरकार एक दशक बाद अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की! डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में उन्होंने छात्रों के साथ डांस भी किया और अपने कॉलेज के दिनों को याद किया।

एंटरटेनमेंट डेस्क, kartik aaryan dy patil university convocation engineering degree । कार्तिक आर्यन ( Kartik Aaryan ) को हाल ही में मुंबई में डीवाई पाटिल विश्वविद्यालय ( DY Patil University in Mumbai ) के दीक्षांत समारोह ( convocation ceremony ) में डिग्री से सम्मानित किया गया था, एक्टर ने करीब एक दशक पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू की थी। एक्टर ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर इस इवेंट के कुछ क्लीपिंग शेयर की है। इसमें वह कॉलेज छात्रों के साथ डांस करते और अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए नजर आए।

कार्तिक को मिल गई डिग्री 

शनिवार को कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर अपने कॉलेज आउटिंग का एक वीडियो भी शेयर किया है। कार्तिक ने वीडियो के साथ लिखा, "बैकबेंच पर बैठने से लेकर मेरे दीक्षांत समारोह के लिए मंच पर खड़े होने तक - ये एक शानदार जर्नी रही है।"

 

 

कॉलेज के टीचर्स को कहा थैंक्स

कार्तिक आर्यन ने आगे कहा, “डीवाई पाटिल विश्वविद्यालय, आपने मुझे यादें, सपने दिए और अब, आखिरकार, मेरी डिग्री एक दशक से अधिक समय बाद मुझे मिल गई है। विजय पाटिल सर, मेरे टीचर्स, यहां मौजूद युवा सपने देखने वालों को आपके प्यार के लिए धन्यवाद- ऐसा लग रहा है जैसे मैं घर आ रहा हूं।''

भूल भुलैया 3 के टाइटल ट्रैक पर किया डांस

वीडियो में, कार्तिक कॉलेज जर्सी जैकेट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं, जिस पर उनका नाम लिखा हुआ है। उन्होंने छात्रों से भरे खचाखच भरे सभागार ( Auditorium ) को संबोधित कर रहे हैं। वहीं कार्तिक ने इस स्टेज पर अपनी फिल्म भूल भुलैया 3 के टाइटल ट्रैक पर शानदार डांस करके भी दिखाया। बता दें कि कार्तिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे जब उन्हें 2011 में लव रंजन की फिल्म प्यार का पंचनामा से बॉलीवुड में ब्रेक मिला। वहीं अब उन्हें इंजीनियरिंग की डिग्री  मिल गई है तो फैंस पूछ रहे है, बॉस वापस इंजीनियरिंग करोगे क्या..। 
 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Mardaani 3 Box Office Day 5: वर्ल्डवाइड 34 करोड़ पार, पहले माइलस्टोन से अभी कितनी दूर हैं रानी मुखर्जी
Maa Behen Teaser: ठेठ देसी अवतार में दिखीं माधुरी दीक्षित, भोजपुरी तड़के के साथ जबरदस्त कॉमेडी