
एंटरटेनमेंट डेस्क, shahid kapoor pooja hegde bhasad macha song deva movie । शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म देवा का पहला गाना भसड़ मचा रिलीज कर दिया गया है। इसमें कबीर सिंह एक्टर और एक्ट्रेस पूजा के एनर्जेटिक मूव्स ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। इस गाने की धुन और बोल भी बहुत तेजी से ऑडियंस के जुबान पर चढ़ गए हैं। अब इसपर रील बनना भी शुरु हो गई हैं।
देवा मूवी का दर्शकों को बहुत बेसब्री से इंतजार है। इससे पहले, टीज़र में नजर आए शाहिद कपूर के इंटेंस किरदार ने पहले ही दर्शकों का रोमांच बढ़ा दिया था। अब फिल्म का पहला गाना भी रिलीज हो गया है. शाहिद कपूर ने भसड़ मचा में डांस फ्लोर पर आग लगा दी है, वहीं पूजा हेगड़े के साथ उनकी केमिस्ट्री भी बेहद शानदार दिखाई दी है।
अब चल भी नहीं पा रहीं ऊ अंटावा मा गर्ल ? एक मच्छर ने कर दी ऐसी हालत
11 जनवरी, 2025 को देवा के मेकर ने फिल्म का पहला गाना दर्शकों के लिए रिलीज किया है। भसड़ मचा टाइटल वाले इस ट्रैक को मीका सिंह, विशाल मिश्रा और ज्योतिका तंगरी ने अपनी आवाजें दी हैं। संगीत विशाल मिश्रा ने इसका म्यूजिक तैयार किया है। वहीं गीत राज शेखर ने लिखा है। भसड़ मचा के म्यूजिक वीडियो में शाहिद कपूर अपने पुलिस वाले के किरदार में हैं। वह एक शादी डांस कर हैं। दूसरी ओर, सफेद लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही पूजा हेगड़े भी शाहिद के साथ इस नंबर पर थिरक रही हैं। गाने में उनकी कॉमिक केमिस्ट्री की झलक देखने को मिल रही है, बॉस्को मार्टिस ने इसे कोरियोग्राफ किया है।
क्या Karan Johar ने दे दिया Kangana को जवाब? पार्टी में दिखाया ऐसा लुक
देवा मूवी के भसड़ मचा गाने पर फैंस एक्साइटेड कर दिया है। इस पर खूब कॉमेन्ट भी किए जा रहे हैं। एक शख्स ने कहा, गंदी बात के बाद अब रंग में दिखे शाहिद कपूर, अब हमारे लिए एक और धमाकेदार फिल्म आ गई है। वहीं दूसरे ने लिखा, "फुल एनर्जेटिक डांस परफॉरमेंस शाहिद भाई आपने तो वाकई भसड़ मचा दी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।