Suniel Shetty के करियर की वो इकलौती ब्लॉकबस्टर, पहले ठुकरा दिया था जिसका ऑफर

Published : May 19, 2025, 10:56 AM ISTUpdated : May 20, 2025, 09:34 AM IST

सुनील शेट्टी लगभग 8 साल बाद बाद पर्दे पर बतौर लीड हीरो लौट रहे हैं। उनकी फिल्म 'केसरी वीर' 23 मई को रिलीज हो रही है। 33 साल से फिल्मों में एक्टिव सुनील शेट्टी ने अब तक सिर्फ एक ब्लॉकबस्टर फिल्म दी है और वह भी पहले उन्होंने करने से इनकार कर दिया था।

PREV
18

सुनील शेट्टी ने 1992 में फिल्म 'बलवान' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म सक्सेसफुल रही थी। लेकिन ब्लॉकबस्टर नहीं थी। तब से लेकर अब तक बॉलीवुड में काम करते हुए सुनील शेट्टी को 33 साल हो चुके हैं।

28

अपने 33 साल के करियर में सुनील शेट्टी ने सिर्फ एक ब्लॉकबस्टर फिल्म दी है और वह है 'बॉर्डर', जो 1997 में रिलीज हुई थी। जे. पी. दत्ता निर्देशित इस फिल्म में सुनील शेट्टी के साथ सनी देओल और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार भी नज़र आए थे।

38

क्या आप जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर 39.46 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली 'बॉर्डर' में काम करने से पहले सुनील शेट्टी ने इनकार कर दिया था। यह खुलासा खुद शेट्टी ने एक हालिया बातचीत में किया है।

48

रेडियो नशा से बातचीत में सुनील शेट्टी ने बताया कि वे 'बॉर्डर' में काम नहीं करना चाहते थे, क्योंकि जे.पी. दत्ता बहुत ही स्ट्रिक्ट इंसान थे। बकौल शेट्टी, "जब वे (जे.पी. दत्ता) गुस्सा होते थे तो गाली भी दे देते थे।"

58

सुनील शेट्टी के मुताबिक़, जब जे.पी दत्ता उनके पास आए तो उन्होंने कहा कि वे सोचकर बताते हैं। उनके जाते ही उन्होंने अपने मैनेजर से कहा कि वे दत्ता साथ काम नहीं करेंगे। इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने इसके पीछे की वजह बताई।

68

बकौल शेट्टी, "क्योंकि उसने (जे.पी. दत्ता) गाली दे दिया तो मैं हाथ उठा दूंगा। मैं भी बेहद गुस्से वाला हूं और पलटवार करूंगा। इसलिए मैं किसी के साथ रिश्ते खराब नहीं करना चाहता।"

78

जे.पी. दत्ता सुनील शेट्टी को कास्ट करने की जिद पर अड़े रहे। किसी ने उन्हें बताया कि शेट्टी अपनी सास के बेहद करीब हैं। इसलिए उन्होंने उनसे संपर्क किया। सुनील शेट्टी की सास ने उन्हें समझाया तो वे मना नहीं कर सके। हालांकि, उन्होंने शर्त रखी कि अगर दत्ता और उनके बीच चीजें हाथ से निकलीं तो वे फिल्म छोड़ देंगे। लेकिन शुक्र है कि इसकी नौबत आई।

88

बॉर्डर में सुनील शेट्टी ने कैप्टेन भैरों सिंह, BSF का रोल निभाया था। उन्हें इस किरदार के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड के दौरान बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए नॉमिनेट भी किया गया था। हालांकि, उन्हें अवॉर्ड मिला नहीं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories