
एंटरटेनमेंट डेस्क, Sidharth Malhotra Kiara Advani post broke all records । सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के बाद आज दिल्ली में ग्रेंड रिसेप्शन है । इस बीच शादी के गेस्ट के लिए एक नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । इस स्पेशल कार्ड में पार्टी में शामिल होकर उसे यादगार बनाने के लिए रिक्वेस्ट की गई है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने लिखा स्पेशल नोट -
नोट में, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने लिखा : "हमारी शादी के दिन की खुशी में साथ होने के लिए मैनी थैंक्स । हम अपनी लाइफ में ऐसे अद्भुत लोगों और दोस्तों के लिए बहुत भाग्यशाली हैं, जो यहां जश्न मनाने के लिए हमारे पास इतने दूर से आए हैं।" "प्लीज़ ड्रिंक करें, डांस करें और आज रात हमारे साथ एक शादीशुदा कपल के रूप में पहली शाम को यादगार बनाएं। प्यार, कियारा और सिड के साथ।" उन्होंने S और K के नाम का खुदा हुआ एक सिक्का भी इसमें शेयर किया था।
देखें वायरल पोस्ट -
शादी की ऑफीशियल जानकारी की थी शेयर
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहली शादी की तस्वीरों को कैप्शन के साथ शेयर किया, "अब हमारी फिक्स बुकिंग हो गई है"। हम अपनी आगे की यात्रा के लिए आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं।"
दिल्ली - मुंबई में ्रंग्रेंड रिसेप्शन
सिड- कियारा अब आज यानि 9 फरवरी को दिल्ली में अपने फैमिली मेंबर और दोस्तों के लिए राजधानी में एक रिसेप्शन की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं। इसके बाद इंडस्ट्री में उनके दोस्तों के लिए मुंबई में एक रिसेप्शन पार्टी होगी ।
सिड- कियारा की शादी की पोस्ट को मिले रिकॉर्ड लाइक्स
कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी के बाद आज दिल्ली में रिसेप्शन की तैयारियां चल रही हैं। वहीं इस शादी के बीच आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की मैरिज से ज्यादा 'लाइक' बटोरे हैं। इस खबर में हम आपको शादी की रैंकिंग दी गई है ।
ये भी पढ़ें -
शाहरुख खान स्टारर पठान की पीएम मोदी ने संसद में की तारीफ, कश्मीर को लेकर कही ये बात
तुझे तो मैं ट्रक से कुचलवा दूंगा, राखी सावंत ने रोते-बिलखते हुए सुनाई पति आदिल की हकीकत
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।