'जवान' के स्पेशल सॉन्ग में नजर आएंगी बॉलीवुड की यह बड़ी एक्ट्रेस, नाम सुनकर आप भी हो जाएंगे खुश

Published : Jul 13, 2023, 11:00 AM IST
Shah Rukh Khan

सार

'जवान' को लेकर एक अपडेट सामने आया है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में एक स्पेशल सॉन्ग है, जिसमें बॉलीवुड की एक बड़ी एक्ट्रेस नजर आने वाली है। इस खबर को सुनने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का जब से प्रीव्यू रिलीज हुआ है, तब से यह फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है। अब इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में दीपिका के अलावा एक बड़ी एक्ट्रेस का कैमियो सॉन्ग है। वहीं अभी इस स्पेशल सॉन्ग की शूटिंग भी शुरू हो गई है।

जवान में इस एक्ट्रेस का होगा कैमियो सॉन्ग

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस स्पेशल सॉन्ग में कियारा अणवाणी नजर आएंगी। इस सॉन्ग की शूटिंग के दौरान उन्हें स्पॉट भी किया गया था। इससे साफ हो गया है कि कियारा भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म में कियारा को जोड़ना मेकर्स का एक बड़ा फैसला है, क्योंकि कियारा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इस वजह से फैंस इस स्पेशल सॉन्ग से अच्छे से कनेक्ट कर पाएंगे।

स्पेशल सॉन्ग को मुंबई में ही किया जा रहा है शूट

रिपोर्ट्स में आगे कहा जा रहा है कि पहले इस सॉन्ग की शूटिंग दुबई में होने वाली थी, लेकिन किसी कारण वश इसे टाल दिया गया। अब इसे वहां शूट न करके इसे मुंबई के यशराज स्टूडियो में ही शूट किया जा रहा है। फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक इसकी शूटिंग जिस दिन 'जवान' का प्रीव्यू लॉन्च हुआ था, उसी दिन से शुरू हुई। यह शूट एक हफ्ते तक चलेगा। इस सॉन्ग में शाहरुख अपने सभी अनोखे लुक में नजर आएंगे। इस स्पेशल सॉन्ग को वैभवी मर्चेंट ने कोरियोग्राफ किया है, जबकि संगीत अनिरुद्ध का है। डांस नंबर को बेस्ट बनाने के लिए इंटरनेशनल और नेशनल डांसर्स की एक टैलेंटेड यूनिट भी इसमें शामिल हुई।

'जवान' में शाहरुख खान के दिखेंगे कई रूप

आपको बता दें जब से 'जवान' का प्रिव्यू रिलीज हुआ है, तब से फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एटली के निर्देशन में बनी 'जवान' में शाहरुख के कई रूप देखने को मिल रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं दीपिका पादुकोण कैमियो रोल में दिखाई देंगी। इनके अलावा फिल्म में प्रियमणि, सान्या मल्होत्रा और रिद्धि डोगरा भी दिखाई देंगी।

और पढ़ें..

लीक हुई शाहरुख खान की फिल्म जवान की कहानी, इस शख्स ने बातों-बातों में दे दिया फिल्म का स्पॉइलर

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश