Kishore Kumar का ऑफर ठुकराया तो अमिताभ बच्चन को चुकानी पड़ी कीमत, पढ़ें सिंगर की 5 रोचक बातें

Published : Aug 04, 2025, 08:50 AM ISTUpdated : Aug 04, 2025, 12:53 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. किशोर कुमार बॉलीवुड के वो सदाबाहर सिंगर रहे हैं, जिनके गाने आज की जनरेशन को भी बेहद पसंद आते हैं। 4 अगस्त 1929 को खंडवा, मध्य प्रदेश में पैदा हुए किशोर दा की 96वीं बर्थ एनिवर्सरी पर जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ रोचक बातें...

PREV
15
किशोर कुमार और अमिताभ बच्चन का झगड़ा

किशोर कुमार ने अमिताभ बच्चन के लिए कई फिल्मों में गाना गाया। लेकिन कथिततौर पर 1980 के दशक में एक ऐसा दौर आया, जब दोनों के बीच मनमुटाव हो गया। बताया जाता है कि किशोर दा प्रोड्यूसर के तौर पर एक फिल्म बना रहे थे, जिसमें वे बिग बी को कास्ट करना चाहते थे। उन्होंने उन्हें अप्रोच किया, लेकिन वे उनकी फिल्म में काम करने को तैयार ना हुए। किशोर कुमार को यह बात बेहद बुरी लगी और उन्होंने फैसला किया कि वे अमिताभ के लिए कभी गाने नहीं गाएंगे। दावा किया जाता है कि जैसे ही किशोर दा ने बिग बी के लिए गाना बंद किया, उनका करियर ढलान पर आ गया था। 

25
राजेश खन्ना के साथ किशोर कुमार का रिकॉर्ड

किशोर कुमार के सबसे अच्छे दोस्त सुपरस्टार राजेश खन्ना और म्यूजिशियन आरडी बर्मन थे। बतौर सिंगर उन्होंने सबसे ज्यादा गाने राजेश खन्ना के लिए गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, राजेश खन्ना की 91 फिल्मों में किशोर कुमार ने ही उन पर फिल्माए गए गानों को आवाज़ दी थी। राजेश खन्ना के लिए किशोर कुमार के गानों की संख्या 245 बताई जाती है, जो आज तक किसी और सिंगर ने किसी एक एक्टर के लिए नहीं गाए हैं। दावा किया जाता है कि किशोर कुमार अपने कॉन्ट्रैक्ट में यह शर्त रखते थे कि अगर एक फिल्म में राजेश खन्ना के साथ कोई और एक्टर भी है तो भी वे अपनी आवाज़ खन्ना को ही देंगे।

35
किशोर कुमार बॉलीवुड के सबसे महंगे सिंगर रहे

किशोर कुमार का जादू ऐसा था कि वे कई साल तक बॉलीवुड के सबसे महंगे सिंगर रहे। कहा जाता है कि अपनी योडलिंग के लिए मशहूर किशोर दा को प्लेबैक सिंगर के तौर पर 1970 से 1987 के बीच बाकी सिंगर्स के मुकाबले सबसे ज्यादा फीस मिलती थी। अपने भाई अनूप कुमार के ऑस्ट्रेलियाई रिकॉर्ड सुनकर किशोर दा में योडलिंग सीखी थी। उन्हें बॉलीवुड में इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक की शुरुआत के लिए जाना जाता है। यह शुरुआत उन्होंने कल्याणजी वीरजी शाह मिलकर की थी।

45
मोहम्मद रफी का वो रिकॉर्ड, जो नहीं तोड़ पाए किशोर कुमार

किशोर कुमार और लता मंगेशकर के डुएट गानों की दुनिया दीवानी है। लेकिन लता दीदी से अच्छी ट्यूनिंग होने के बावजूद वे उनके साथ सबसे ज्यादा सॉन्ग्स गाने का रिकॉर्ड नहीं बना पाए। इस मामले में वे मोहम्मद रफ़ी से पीछे और दूसरे नंबर पर रहे। किशोर कुमार ने लता के साथ 327 डुएट गाए तो वहीं मोहम्मद रफ़ी ने उनके साथ 440 गानों को आवाज़ दी थी।

55
किशोर कुमार ने पूरे करियर में कितने गाने गाए?

किशोर कुमार ने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, देश की अलग-अलग भाषाओं की अन्य फिल्म इंडस्ट्रीज में भी काम किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो अपने करियर में उन्होंने 110 म्यूजिक डायरेक्टर्स के साथ काम किया और तकरीबन 2678 गानों को आवाज़ दी। इन गानों में उनके वे सॉन्ग्स भी शामिल हैं, जिनके वे म्यूजिक कंपोजर भी थे। सबसे ज्यादा गाने किशोर कुमार ने आरडी बर्मन के लिए रिकॉर्ड कराए थे, जिनकी संख्या 563 बताई जाती है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories