
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस शबाना आजमी ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में धर्मेंद्र के साथ किसिंग सीन दिया है। इस सीन को देखने के बाद लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल करने लगे। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शबाना आजमी ने इस बारे में बात की। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस सीन को देखने के बाद उनके पति और गीतकार जावेद अख्तर ने कैसे रिएक्ट किया था।
किसिंग सीन को लेकर क्या बोलीं शबाना आजमी?
किस के बारे में बात करते हुए शबाना आजमी ने कहा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि इससे इतना हंगामा मच जाएगा। जब हम किस करते हैं तो लोग हंस रहे होते हैं और चियर कर रहे होते हैं। शूटिंग के दौरान यह कभी कोई मुद्दा नहीं था। यह सच है कि मैंने पहले स्क्रीन पर ज्यादा किस नहीं किया है, लेकिन कौन धर्मेंद्र जैसे खूबसूरत आदमी को किस नहीं करना चाहेगा?'
जावेद अख्तर को थी इस चीज से परेशानी
शबाना से इसके बाद जावेद अख्तर के रिएक्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'इससे उन्हें कोई परेशानी नहीं थी, लेकिन जिस बात ने उन्हें परेशान किया वो मेरा उपद्रवी व्यवहार था। पूरी फिल्म के दौरान मैं तालियां बजाती रही और सीटियां बजा- बजाकर चिल्लाती रही थी। यह सब देखकर वो कह रहे थे कि मैं अपने बगल में बैठी इस औरत को नहीं पहचाना। मैं फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान एक्साइटमेंट की वजह से पूरी तरह से पागल हो गई थी।
फैंस कर रहे फिल्म की खूब तारीफ
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस में ने रिलीज के 5 दिनों में 60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं फैंस भी इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म में शबाना ने रानी की दादी की भूमिका निभाई है जबकि धर्मेंद्र ने रॉकी के दादा की भूमिका निभाई है। इसमें धर्मेंद्र और शबाना के अलावा रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और जया बच्चन भी लीड रोल में हैं।
और पढ़ें..
Bigg Boss OTT 2 पहुंचे महेश भट्ट, इस कंटेस्टेंट का चेहरा गलत तरीके से टच करने की वजह से हो गए ट्रोल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।