Bigg Boss OTT 2 पहुंचे महेश भट्ट, इस कंटेस्टेंट का चेहरा गलत तरीके से टच करने की वजह से हो गए ट्रोल

Published : Aug 02, 2023, 01:19 PM ISTUpdated : Aug 23, 2023, 05:06 PM IST
Mahesh-Bhatt-got-trolled

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महेश भट्ट ओटीटी सीजन 2 में महिला कंटेस्टेंट्स को गलत तरीके से छूते हुए नजर आ रहे हैं। अब इस वीडियो को देखने के बाद लोग महेश भट्ट को खरी खोटी सुना रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में इस समय फैमिली वीक चल रहा है। इसमें कंटेस्टेंट्स अपने घर वालों से मिल पा रहे हैं। अब हाल ही में शो में बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर महेश भट्ट भी अपनी बेटी पूजा भट्ट से मिलने पहुंचे। हालांकि इस दौरान उन्होंने घर में कुछ फीमेल कंटेस्टेंट के साथ ऐसा बर्ताव किया, जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा।

क्यों ट्रोल हो रहे महेश भट्ट

बिग बॉस ओटीटी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महेश भट्ट के घर में एंट्री करने पर कंटेस्टेंट मनीषा रानी उनसे मिलने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए दौड़ती हैं। इसके बाद मनीषा, महेश का पैर छूती हैं, लेकिन महेश उन्हें रोक देते हैं और उल्टा उनका पैर छूने लगते हैं। इसके बाद वो उनके कंधे पर हाथ रखकर कहते हैं कि कभी तौहीन नहीं करना मेरी उम्र की। फिर मनीशा उन्हें बताती हैं कि वो उनसे मिलकर बहुत भाग्यशाली महसूस कर रही हैं। यह सुनने के बाद महेश कहते हैं कि खामोशी में बातचीत करते हैं। इसके बाद महेश भट्ट उनके चेहरे को घूरते हुए नजर आए। महेश के ऐसे देखने के बाद मनीषा अनकंफर्टेबल हो जाती हैं। ये देखकर महेश भट्ट कहते हैं कि देख नहीं पा रही मेरी आंखों में। फिर महेश भट्ट, मनीषा के सिर को काफी देर तक सहलाते रहे और अपने दोनों हाथों से उनके गालों को भी छूने लगे।

 

इसके बाद महेश भट्ट कंटेस्टेंट बेबिका धुर्वे को भी टच करते हुए नजर आए। वीडियो में वो बेबिका धुर्वे का हाथ पकड़कर रब करते हुए नजर आ रहे हैं।

 

सोशल मीडिया पर हो रही महेश के इस बर्ताव की आलोचना

अब उनके यह वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। वहीं लगो उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, 'ये नेशनल टेलीविजन पर क्या कर रहा है। देखने में ही इतना अनकंफर्टेबल फील हो रहा है, मनीषा को कैसा फील हुआ होगा।' दूसरे ने लिखा, 'यह क्या जीवन भर ठरकी ही रहेगा क्या?' वहीं तीसरे ने लिखा, 'ये तो आंखों से रेप कर रहा है सबका।'

और पढ़ें..

शादी के 43 साल बाद भी धर्मेंद्र क्यों रहते हैं हेमा मालिनी अलग, ड्रीम गर्ल ने तोड़ी चुप्पी

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

रणबीर कपूर के लुक पर क्या बोले रामायण के 'राम', बताया-भगवान के किरदार के लिए सबसे जरूरी क्या?
Dhurandhar 2 Teaser : रणवीर सिंह की फिल्म का धांसू मूवी का टीज़र, देखें अपडेट