एडवांस बुकिंग के मामले में 'गदर 2' ने दी OMG 2 को कड़ी टक्कर, जानिए कौन पड़ा किसको भारी

Published : Aug 03, 2023, 03:35 PM ISTUpdated : Aug 03, 2023, 04:00 PM IST
Gadar 2.jpeg

सार

फिल्म 'गदर 2' की ए़डवांस बुकिंग को देखकर हर कोई शॉक रह गया है। इसे देखने के बाद लोगों का कहना है कि यह फिल्म कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. Gadar 2 advance booking: सनी देओल और अमीषा पटेल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की रिलीज से दिन पहले इसकी एडवांस बुकिंग चालू हो गई हैं। इस फिल्म ने 3 अगस्त सुबह 11 बजे तक फिल्म ने पीवीआर में 1700 टिकट, आईनॉक्स में 1200 टिकट, सिनेपोलिस में 5200 टिकट, मूवीमैक्स पर 1985 टिकट और मिराज सिनेमा में 2500 टिकट बेचे हैं।

गदर 2 के सामने फीकी पड़ी OMG 2

'गदर 2' से पहले 'ओएमजी 2' की एडवांस बुकिंग शुरू की गई थी, लेकिन 'गदर 2' को 'ओएमजी 2' को हराने में 30 मिनट से भी कम समय लगा, जिसकी बढ़त 6-7 घंटे थी। एडवांस काउंटर्स पर ओएमजी 2 को भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन जब इसकी तुलना सनी देओल अभिनीत फिल्म से की जाती है, तो यह छोटी लगती है। 3 अगस्त को सुबह 11 बजे तक 'ओएमजी 2' ने पीवीआर में 1100 टिकट, आईनॉक्स में 550 टिकट और सिनेपोलिस में 350 टिकट बेचे हैं।

अनिल शर्मा ने ऑडियंस को कहा धन्यवाद

'गदर 2' के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने एडवांस बुकिंग की खुशी जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'बस अभी-अभी बुक माई शो देखा। राज मंदिर जयपुर पूरे हफ्ते के लिए येलो है। भगवान गदर 2 पर मेहरबान हैं, इसकी जबरदस्त बुकिंग हो रही है। ऑडियंस का बहुत-बहुत धन्यवाद।' अब इस फिल्म की एडवांस बुकिंग देखर कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म बहुत बड़ी सुपरहिट साबित होने वाली है।

जब से 'गदर 2' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित, 'गदर 2' का पहला पार्ट 2001 में रिलीज हुआ था। इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ अमरीश पुरी, ओम पुरी और लिलेट दुबे भी लीड रोल में हैं। इस फिल्म ने उस समय 250 करोड़ की कमाई की थी।

और पढ़ें..

Gadar 2 Song Out : 'मैं निकला गड्डी ले के' गाना रिलीज, रोमांटिक हुए सनी देओल-अमीषा पटेल

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Mardaani 3 Collection Day 4: बॉर्डर 2 के तहलके में कैसा है मर्दानी 3 का हाल, देखें कमाई
Rohit Shetty House Firing Video: मुंबई पुलिस को मिली अहम कड़ी, साजिश का नया एंगल आया सामने