
एंटरटेनमेंट डेस्क. मनारा बिग बॉस 17 की ट्रॉफी मुनव्वर फारुकी से हार गईं। वो टॉप 3 फाइनलिस्ट्स में से एक थीं। उनकी बिग बॉस 17 की जर्नी के दौरान कई लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे थे, जिनमें उनकी कजिन बहन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी शामिल थीं। अब बिग बॉस के घर से बाहर आते ही मनारा ने प्रियंका को उन्हें सपोर्ट करने के लिए आभार व्यक्त किया और बताया कि शो के खत्म होने के बाद उनकी प्रियंका और निक से 2 घंटे तक बात हुई।
मनारा को यह गिफ्ट देंगी मनारा
मनारा ने बताया, 'मेरी दो घंटे तक निक जीजू और प्रियंका दीदी से बात हुई थी। वो बता रही थीं कि सारी जगह उन्हें टैग किया जा रहा था। यह शो अमेरिका में टेलीकास्ट नहीं होता है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही क्लिप्स की वजह से उन्हें मेरी पूरी जर्नी देखने को मिल रही थी। उन्होंने कहा कि तुम पहले अपना गला ठीक करो। गला सही होना चाहिए, क्योंकि वहां इतनी बात करनी पढ़ती है। उन्होंने मुझे बहुत सारी टिप्स भी दीं। उन्हें मुझ पर गर्व भी हुआ कि मैंने फैमिली के नाम का बिजनेस नहीं किया। फिर उन्होंने मुझसे कहा कि तुझे गिफ्ट क्या चाहिए। हम पैसे भेज रहे हैं, लेकिन मैंने कहा कि मुझे पैसे नहीं चाहिए। मुझे 10 ड्रेसेज चाहिए। तो उसने कहा कि ठीक है हम कपड़े भेज देंगे। अब मैं उसका इंतजार कर रही हूं कि कब मैं उसे पहनकर धमाल मचाऊंगी!'
मनारा ने इस फिल्म के किया था डेब्यू
25 मई 1991 को अंबाला में जन्मीं मनारा, प्रियंका और परिणीति चोपड़ा की बुआ की बेटी हैं। मनारा और प्रियंका काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। वहीं मनारा 2018 में जोधपुर में प्रियंका और निक जोनास की शादी में भी शामिल हुई थीं। वहीं वो परिणिती की शादी में भी शामिल हुई थीं। मनारा, जिन्होंने मुख्य रूप से साउथ की फिल्मों में काम किया है, को बॉलीवुड में फिल्म 'जिद' के लिए काफी सराहना मिली थी।
और पढ़ें..
फेमस मंदिर में शूटिंग, सुपरस्टार के खिलाफ भड़की जनता, पुलिस ने दर्ज किया मामला
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।