जानिए क्या होगी 'एनिमल' के सीक्वल की कहानी? 'एनिमल पार्क' में होंगे ये जबरदस्त ट्विस्ट

Published : Feb 01, 2024, 11:05 AM IST
animal

सार

'एनिमल' के सीक्वल 'एनिमल पार्क' की कहानी का खुलासा हो गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इसकी कहानी कैसी होगी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया और बंपर कमाई की। इस फिल्म के आखिरी में बताया गया था कि इसका सीक्वल होगा, जिसका नाम 'एनिमल पार्क' होगा। वहीं सीक्वल में रणबीर का लुक कैसा होगा। इसकी भी झलक दिखाई गई थी। हालांकि अब 'एनिमल पार्क' की कहानी का बेसिक प्लॉट का कैसा होगा। इसका खुलासा हो गया है। वहीं बताया जा रहा है कि राइटर्स इस फिल्म की कहानी पर फरवरी से लग जाएंगे।

ये होगी 'एनिमल पार्क' की कहानी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म से जुड़े एक सोर्स ने बताया कि 'एनिमल' की शूटिंग के दौरान ही इसे फ्रेंचाइजी बनाने का फैसला कर लिया गया था। इस फिल्म के सीक्वल यानी 'एनिमल पार्क' का एक बेसिक स्ट्रक्चर भी तैयार कर लिया गया था कि इसमें क्या होगा और किस तरह से चीजें शामिल की जाएंगी। बताया जा रहा है कि 'एनिमल पार्क' की कहानी रणविजय यानी रणबीर के हमशक्ल पर फोकस करेगी। इसके अलावा रणविजय की पत्नी गीतांजलि (रश्मिका मंदाना) के साथ लड़ाई और कलह को भी दिखाया जाएगा। 'एनिमल पार्क' में यह भी दिखाया जाएगा कि रणविजय का खुद के बेटे के साथ कैसा रिश्ता होगा। इस फिल्म को रणविजय के बच्चों पर फोकस किया जाएगा।

एनिमल ने किया था 900 करोड़ का बिजनेस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' ने दुनियाभर में 900 करोड़ के कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा है। इस फिल्म में रणबीर ने अपने एक्शन अवतार से फैंस का दिल जीता है। उन्होंने पहली बार किसी फिल्म में ऐसा खतरनाक एक्शन किया है। 'एनिमल' में रणबीर कपूर के अलावा बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना जैसे सितारों ने अहम भूमिका निभाई है।

और पढ़ें..

डिब्बा बंद हुई शाहरुख खान की बेटी सुहाना के साथ वाली फिल्म, जानें क्यों होल्ड पर मूवी

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश