
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस हुमा क़ुरैशी अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। अब खबर आ रही है कि हुमा कुरैशी को अपनी जिंदगी में फिर से प्यार मिल गया है। पहले फिल्म निर्माता मुदस्सर अजीज के साथ रिश्ते में होने की अटकलें थीं, जिनके साथ उन्होंने फिल्म डबल एक्सएल में काम किया था। हालांकि, अब नई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हुमा उनसे अलग होने के बाद अपने जीवन में आगे बढ़ गई हैं और इन दिनों एक्टिंग कोच रचित सिंह को डेट कर रही हैं।
जानिए कितनी समय से हुमा-रचित कर रहे एक-दूसरे को डेट
रिपोर्ट्स का दावा है कि दोनों पिछले 1 साल से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में हैं, लेकिन वो इस रिश्ते को सीक्रेट ही रखना चाहती हैं। रचित एक्टिंग कोच होने के साथ भारतीय सिनेमा के जाने-माने एक्टर भी हैं। उन्हें आखिरी बार रवीना टंडन की वेब सीरीज 'कर्मा कॉलिंग' में देखा गया था। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जन्में रचित 2016 में अपना करियर बनाने मुंबई आए थे। वहां आकर उन्होंने पॉपुलर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अतुल मोंगिया के साथ काम करना शुरू किया।
2022 में हुआ था हुमा का मुदस्सर अजीज से ब्रेकअप
हुमा की लव लाइफ की बात करें तो, इससे पहले हुमा कुरैशी मुदस्सर अजीज के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में थीं। डबल एक्सएल की शूटिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और फिर दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। हालांकि, लगभग तीन साल तक साथ रहने के बाद, नवंबर 2022 में कपल का ब्रेकअप हो गया। हालांकि यह रिश्ता क्यों टूटा इस बारे में किसी को जानकारी नहीं है।
और पढ़ें...
बॉलीवुड नहीं अब सलमान खान को साउथ डायरेक्टर पर भरोसा, अगली फिल्म के लिए इनसे मिलाया हाथ
Kriti Kharbanda Pulkit Samrat की Wedding थीम लीक, जानें शादी से जुड़े 7 BIG अपडेट
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।