
एंटरटेनमेंट डेस्क. कोलकाता के एक मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या से जुड़ी घटना से पूरा देश सदमे में है। इस घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है। अब बॉलीवुड सेलेब्स ने ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई घटना पर अपना गुस्सा दिखाया है। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra), ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), कृति सेनन (Hrithik Roshan), जेनेलिया डिसूजा (Genelia DSouza) और सुहाना खान (Suhana Khan) सहित कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए न्याय की मांग की है। सभी ट्रेनी डॉक्टर की फैमिली को सपोर्ट करते हुए दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देने की आवाज उठाई।
कोलकाता घटना पर ऋतिक रोशन ने किया रिएक्ट
कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और हत्या की घटना पर ऋतिक रोशन ने रिएक्ट किया है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा- हां, हमें एक ऐसे समाज को डेवलप करने की जरूरत है, जहां हम सभी समान रूप से सुरक्षित महसूस करा सके। लेकिन इसमें तो सालों लग जाएंगे। इसलिए हमारे बेटों और बेटियों को संवेदनशील और सशक्त बनाने की जरूरत है। इससे अगली पीढ़ियां बेहतर होंगी। उन्होंने आगे लिखा- न्याय यही होगा कि इस तरह के अत्याचारों पर सख्ती से रोक लगाई जाए। ऐसा करने वालों को इतनी कठोर सजा दी जाए कि अपराधी ऐसा करने से पहले डरें। शायद हमें इसी की जरूरत है? मैं पीड़ित परिवार के साथ उनकी बेटी के लिए न्याय की मांग कर रहा हूं और मैं उन सभी डॉक्टरों के साथ खड़ा हूं जिन पर कल रात हमला किया गया।
प्रियंका चोपड़ा सहित अन्य सेलेब्स ने भी किया रिएक्ट
ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई घटना पर प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टा स्टोरी पर फोटो के साथ पोस्ट शेयर की। तस्वीर में एक प्रदर्शनकारी हाथ में तख्ती लिए हुए है, जिस पर लिखा है- अगर आप नहीं बोलेंगे तो उसके लिए कौन बोलेगा?" प्रियंका ने उदास इमोजी के साथ पोस्ट शेयर की। ट्विंकल खन्ना ने लिखा-इस ग्रह पर, इस देश में पचास साल हो गए हैं और मैं अपनी बेटी को वही चीजें सिखा रही हूं जो मुझे एक बच्चे के रूप में सिखाई गई थीं। अकेले मत जाओ - पार्क में, स्कूल में, समुद्र तट पर। कृति सेनन ने लिखा- हालांकि हम अपनी आजादी के 78वें वर्ष का जश्न मना रहे हैं और इस बात पर गर्व महसूस कर रहे हैं कि एक देश के रूप में हम विश्व स्तर पर कितना आगे आ गए हैं.. यह भयावह वास्तविकता देखकर मेरा दिल टूट गया कि महिलाएं अभी भी अपने ही देश में सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे कृत्यों को अंजाम देने वालों को बिल्कुल भी डर नहीं है। और आज भी पीड़ित होने का दोष महिला को ही दिया जाता है।
- सुहाना खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर नव्या नवेली नंदा का एक मैसेज शेयर किया। इसमें लिखा- हमारी आंखों के सामने एक और भयावह बलात्कार। सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण बात आइए हम उसके और उसके परिवार के लिए प्रार्थना करें। महिलाओं ने हमेशा हमारे देश की वृद्धि और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। चाहे ऑफिस हो या घर हर जगह हमारे लिए सुरक्षित स्थान होना चाहिए। पुरुषों और महिलाओं को उन मानसिकताओं के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत है जो लगातार महिलाओं को आसान शिकार मानते हैं।
ये भी पढ़ें…
2024 की सबसे बड़ी ओपनर बनी Stree 2, कल्कि-फाइटर को पछाड़ पहुंची TOP पर
क्यों 2 दिन तक अमृता सिंह के घर पर रुके थे सैफ, जानें क्या हुआ था फिर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।