
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। जहां कृति इतनी कामयाब हैं, तो वहीं उनकी बहन नुपूर सेनन इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं। कृति सेनन ने एक्टिंग के साथ-साथ बिजनेस की दुनिया में भी कदम रख लिया है। हाल ही में उन्होंने अपना नया स्किनकेयर ब्रांड लॉन्च किया है। इस मौके पर नुपूर ने स्पेशल मैसेज लिखकर उनकी तारीफ की। हालांकि कुछ यूजर्स उनकी यह खुशी रास नहीं आई और ऐसे में ट्रोलर्स ने उन्हें 'फ्लॉप सिस्टर्स' कह दिया। इसके बाद नूपुर ने भी उन्हें करारा जवाब दे दिया।
नुपूर ने बहन कृति सेनन के लिए लिखा खास नोट
नुपूर ने कृति की एक वीडियो शेयर कर लिखा, 'हैप्पी बर्थडे कृति। तुम दो बर्थडे विश डिजर्व करती हो, क्योंकि हाइफन का भी बर्थडे है। हमें तुम पर बहुत गर्व है। ऐसा लगता है यह कल की ही बात है कि जब मैं तुम्हारे कमरे में आती और तुम्हें स्किन प्रोडक्ट्स के बहुत सारे बॉक्स के साथ देखकर हैरान हो जाती थी। कोशिश करते रहना है और स्किन व हर इन्ग्रीडियन्ट्स को अच्छे से समझना है। और फिर मैंने तुम्हें कुछ शुरू करने का सपना देखते हुए देखा, तुम्हें पता था कि तुम ऐसा करने के लिए तैयार हो। फिर हाइफन की यात्रा शुरू हुई और मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि यह अब यहां है! मुझे याद है कि मैं खाली सेप्लस लेकर तुम्हारे पास आया करती थी और कहती थी कि और दे दो खत्म हो गया और तुम खुशी से चमक उठती थीं। यह केवल शुरुआत है, बस इसे हाइफन करें!'
नूपुर सेनन ने ट्रोलर को दिया मुंह तोड़ जवाब
अब नूपुर के इस पोस्ट को शेयर करने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बधाई देने लगे। इस बीच एक शख्स ने कमेंट करते हुए उन्हें 'फ्लॉप सिस्टर्स' कह दिया। इस कमेंट को देखने के बाद नुपूर भी पीछे नहीं रहीं और उन्होंने ने भी पलटकर जवाब दे देते हुए लिखा, 'तब भी आप हमें फॉलो करते हैं।' अब नुपूर का यह जवाब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
और पढ़ें..
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।