कृति सेनन की छोटी बहन नुपुर सेनन ने अपने बॉय फ्रेंड स्टेबिन बेन के रोमांटिक प्रपोज़ल के बाद अपनी एंगेजमेंट रिंग दिखाई है। एक्ट्रेस की सिस्टर ने तस्वीरें पोस्ट करते हुए कहा- 'यह मेरी ज़िंदगी का सबसे आसान हां था...'
सिंगर स्टेबिन बेन के साथ अपनी शादी से पहले, नुपुर सेनन ने अपने मैजिक प्रपोज़ल की शानदार तस्वीरें शेयर कीं। उनकी चमकती हीरे की अंगूठी को नज़रअंदाज़ करना सोशल मीडिया यूजर्स के लिए मुश्किल है।
26
कृति सैनन की बहन और एक्ट्रेस नूपुर सैनन ने अपने बॉय फ्रेंड संग प्रपोज़ल की तस्वीरें शेयर करके इंटरनेट पर सुर्खियां बटोरी हैं। उनके होने वाले पति और सिंगर स्टेबिन बेन ने उन्हें एकदम बुक और फिल्मी स्टाइल में प्रपोज़ किया है। दोनों कुछ दिनों में ही सात फेरे लेने जा रहे हैं।
36
यह किसी लड़की के सपनों जैसा प्रपोज़ल और किसी फ़िल्म के सीन जैसा था, जिसमें स्टेबिन बेन घुटनों पर बैठे थे और उनके चारों ओर कार्निवल डांसर "क्या तुम मुझसे शादी करोगी?" वाले प्लेकार्ड पकड़े हुए थे। नुपुर के चेहरों पर दिख रही खुशी से नतीजा साफ़ था, लेकिन उन्होंने एक इमोशनल मैसेज के साथ इसे ऑफिशियल किया। इस पल को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए, उन्होंने फ़ोटो के साथ कैप्शन लिखा: “हां-ना की दुनिया में, मुझे सबसे आसान 'हां' मिल गया जो मुझे कभी कहना पड़ा।”
नूपुर, जिन्होंने हाल ही में टाइगर नागेश्वर राव से डेब्यू किया है, उन्होंने गर्व से अपनी शानदार सगाई की रिंग दिखाई। कृति की मौजूदगी में उनकी सिस्टर ने पूरे इवेंट की तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी रिंग के सेंटर में एक बड़ा, चमकदार हीरा जड़ा था और उसके दोनों तरफ दो छोटे स्टोन लगे हैं।
56
स्टेबिन बिन ने अपनी गर्ल फ्रेंड नुपुर को शिप पर प्रपोज़ल किया, कपल ने सबसे पहले नूपुर के माता-पिता को एक फोन कॉल करके अपनी खुशी शेयर की। इस एल्बम में होने वाली दुल्हन के अपने करीबी दोस्त के अलावा उनकी बड़ी बहन और बॉलीवुड स्टार कृति सेनन भी मौजूद होकर इस जश्न में शामिल हुईं।
66
नूपुर और स्टेबिन की आने वाली शादी की बात करें तो, यह कपल 11 जनवरी, 2026 को फेयरमोंट उदयपुर पैलेस में शादी करने वाला है, जिसके बाद मुंबई में रिसेप्शन होगा।