
Kunickaa Sadanand Criticizes Kangana Ranaut : बॉलीवुड और टीवी एकट्रेस कुनिका सदानंद ( Kunickaa Sadanand ) ने बताया है कि बॉलीवुड कंगना रनौत को क्यों नापसंद करता है, उन्हें नेगेटिव और दूसरों की आलोचना करने वाला करार दिया।
कंगना को आखिर क्यों पसंद नहीं करती इंडस्ट्री
हम साथ साथ हैं, कोहरा, किंग अंकल ( kohara, king ankal ) जैसी फिल्मों में काम कर चुकी कुनिका सदानंद ने कंगना रनौत की नेगेटिव इमेज पर बात की है। उन्होंने बड़ी ही साफगोई से बताया है कि इंडस्ट्री के लोग कंगना रनौत को क्यों पसंद नहीं करते। 'मेरी सहेली' के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने नेगेटेविटी फैलाने के लिए कंगना की आलोचना की है।
कुनिका से जब पूछा गया कि इंडस्ट्री के लोग कंगना रनौत को क्यों पसंद नहीं करते, तो उन्होंने कहा, "उसका नेचर देखिए। उसके मुंह से कोई अच्छी, प्यारी बात निकलती है क्या? जब देखो बकवास। वह हमेशा नेगेटिव रहती है। जिस थाली में खाती है, उसी थाली में छेद करती है। इंडस्ट्री ने उसे इतना ऊपर उठाया और हीरोइन बनाया। आप तो यहां की नहीं थीं, इंडस्ट्री में बाहर से आईं थीं। लेकिन फिर भी आपको मौका दिया गया... क्या शाहरुख खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और इरफान खान बाहरी नहीं थे? कहने में दुख हो रहा है लेकिन कंगना रनौत जब मुंह खोलती है तो चुगली करती है और मैं उसे पसंद नहीं करती। खासकर इसलिए क्योंकि वह लोगों के बारे में बकवास करती है।"
कुनिका ने आगे कहा कि कंगना के खुद एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर बनने की कोशिश करती हैं। ऐसा करना सही है क्या...अपनी बात को डिटेल करते हुए उन्होंने कहा कि आप ( कंगना) खुद ही एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर बनना चाहती हैं, क्यों? हर किसी का अपना काम है, उन्हें करने दें। मुझे नहीं पता कि उन्हें अपनी फिल्मों के लिए फंडिंग कहां से मिलती है और हर फिल्म फ्लॉप हो जाती है। मेरा मतलब है, मैं एक्चुअल में चाहती हूं कि उनकी फिल्में चलें, क्योंकि मैं वास्तव में एक एक्टर के तौर पर उनकी तारीफ करती हूं। आपको मणिकर्णिका के लिए फंडिंग मिली, फिर आपने एक डायरेक्टर को काम पर रखा, लेकिन बाद में उनकी भूमिकाएं काट दीं क्योंकि आप खुद को अनसेफ समझती हैं।"
कुनिका इंस्टाग्राम पर रहती फैंस से कनेक्टेड-
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।