वो साल जब काजोल की आईं सबसे ज्यादा फ़िल्में, 2 ब्लॉकबस्टर, बाकी सब फ्लॉप

Published : Jun 29, 2025, 06:20 AM IST

काजोल इन दिनों अपनी फिल्म ‘मां’ को लेकर चर्चा में हैं। 27 जून को रिलीज हुई इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। काजोल अब भले ही साल-दो साल में एक फिल्म करती हैं। लेकिन एक ऐसा भी साल है, जब उनकी 5 मूवी रिलीज हुई थीं। जानिए इनका हाल… 

PREV
16

हम जिस साल की बात कर रहे हैं, वो है 1995। यह वो साल है, जब काजोल की एक-दो नहीं, बल्कि सबसे ज्यादा 5 फ़िल्में रिलीज हुई थीं। यह और बात है कि इनमें से सिर्फ 2 ही ब्लॉकबस्टर रही थीं।बाकी तीन फ़िल्में फ्लॉप हो गई थीं।

26

1995 में काजोल की पहली फिल्म ‘करण अर्जुन’ रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन राकेश रोशन ने किया था। फिल्म में काजोल शाहरुख़ खान के अपोजिट नज़र आई थीं। जबकि इसमें सलमान खान, ममता कुलकर्णी, राखी और अमरीश पुरी की भी अहम् भूमिका थी। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म की कमाई 25.29 करोड़ रुपए रही थी।

36

'ताकत' 1995 में रिलीज हुई काजोल की दूसरी फिल्म थी। तलत जानी ने इस फिल्म का निर्देशन किया था, जबकि धर्मेन्द्र, शत्रुघ्न सिन्हा, विकास भल्ला, फराह नाज़ और कादर खान जैसे कलाकार भी नज़र आए थे। फिल्म ने सिर्फ 1.48 करोड़ रुपए कमाए थे और फ्लॉप साबित हुई थी।

46

1995 में काजोल को तीसरा बार फिल्म 'हलचल' में देखा गया था। इस फिल्म में अजय देवगन उनके हीरो थे। विनोद खन्ना और अमरीश पुरी जैसे कलाकार भी इस मूवी में दिखाई दिए थे। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपए की कमाई की थी और यह फ्लॉप साबित हुई थी।

56

काजोल की 1995 में चौथी फिल्म जो रिलीज हुई, उसका टाइटल था ‘गुंडाराज’। गुड्डू धनोआ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन काजोल के हीरो थे। फिल्म में अमरीश पुरी, गोवर्धन असरानी, मोहनीश बहल और मोहन जोशी जैसे कलाकारों की भी अहम् भूमिका थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म भी फ्लॉप रही थी। इसकी कमाई 5.08 करोड़ रुपए रही थी।

66

1995 में ही काजोल को करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ आई। आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख़ खान काजोल के हीरो थे। फिल्म में अमरीश पुरी फरीदा जलाल और अनुपम खेर की भी अहम् भूमिका थी।। यह फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म ने 53.31 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories