पंचतत्व में विलीन हुईं माधुरी दीक्षित की मां, एक्ट्रेस ने नम आंखों से दी आई को अंतिम विदाई

Published : Mar 12, 2023, 06:17 PM ISTUpdated : Mar 12, 2023, 06:18 PM IST
Madhuri Dixit Mother Funeral

सार

माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित का अंतिम संस्कार रविवार शाम 4 बजे वर्ली स्थित श्मशान घाट पर किया गया। इस दौरान माधुरी ने अपनी मां को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। बता दें कि 91 साल की उम्र में 12 मार्च को उनका निधन हो गया। 

Madhuri dixit Mother Snehlata Dixit Funeral: माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित का 12 मार्च को निधन हो गया। उन्होंने 91 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। स्नेहलता दीक्षित का अंतिम संस्कार रविवार शाम 4 बजे वर्ली स्थित श्मशान घाट पर किया गया। इस दौरान माधुरी ने अपनी मां को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। स्नेहलता दीक्षित के अंतिम संस्कार में दामाद श्रीराम नेने के अलावा दोनों नाती अरिन और रयान भी मौजूद रहे।

पिछले साल जून में मनाया था मां का बर्थडे :

बता दें कि माधुरी दीक्षित ने पिछले साल जून, 2022 में मां का 90वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर उन्होंने मां के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी। इस तस्वीर के साथ माधुरी ने एक स्पेशल नोट लिखा था, जिसमें कहा था- हैप्पी बर्थडे आई। कहते हैं कि एक मां और बेटी बहुत अच्छी दोस्त होती हैं। इस बात में बिल्कुल भी शक की गुंजाइश नहीं है। आपने मेरे लिए जो कुछ भी किया, मुझे जो कुछ सिखाया वो मेरे लिए सबसे बड़ा गिफ्ट है। मैं आपके बेहतर हेल्थ और खुशी की कामना करती हूं।

माधुरी के परिवार में कौन-कौन?

बता दें कि स्नेहलता दीक्षित के 4 बच्चों में माधुरी दीक्षित सबसे छोटी हैं। उनसे बड़ी 2 बहनें और 1 भाई है। माधुरी दीक्षित की बड़ी बहनों के नाम भारती और रूपा हैं, जबकि भाई अजीत दीक्षित हैं। माधुरी के पिता का नाम शंकर था। वे पेशे से इंजीनियर थे। सितंबर, 2013 में 91 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।

आखिरी बार इस फिल्म में दिखीं माधुरी दीक्षित :

बता दें कि माधुरी दीक्षित ने भारतीय मूल के अमेरिकन डॉक्टर श्रीराम नेने से 1999 में शादी की थी। माधुरी के दो बेटे अरिन और रियान हैं। शादी के बाद माधुरी दीक्षित अमेरिका सैटल हो गई थीं। हालांकि, अब वे भारत और अमेरिका आती-जाती रहती हैं। फिल्मों की बात करें तो माधुरी दीक्षित आखिरी बार 2022 में आई फिल्म 'माजा मा' में नजर आई थीं। वहीं, 2022 में ही उन्होंने वेब सीरिज 'फेम गेम' में भी काम किया है।

ये भी देखें : 

PHOTOS: 4 भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं माधुरी दीक्षित, देखें मां के साथ उनकी चुनिंदा तस्वीरें

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ranveer Singh Dhurandhar 2 Look: रणवीर सिंह का ‘धुरंधर 2’ लुक देख फैंस बोले- अब होगी असली तबाही
'हक़ मांगा तो फिल्मों से निकाला', अमाल मलिक ने खोला बॉलीवुड का काला-चिट्ठा!