
एंटरटेनमेंट डेस्क. दिग्गज अभिनेता और फिल्ममेकर सतीश कौशिक 9 मार्च को दुनिया को अलविदा कह गए। गुड़गांव में हार्ट अटैक से उनका निधन हुआ। पुलिस को इस मामले में कुछ भी संदेहास्पद नहीं मिला है। फिर भी यह मामला पुलिस की जांच के दायरे में है। वजह है सतीश कौशिक के दोस्त विकास मालू की दूसरी पत्नी सानवी द्वारा शिकायत दर्ज कराना। सानवी ने आरोप लगाया है कि सतीश की हत्या हुई है और यह हत्या उनके पति विकास मालू ने की है। अपने एक बयान में सानवी ने पूरे मामले पर खुलकर बात की है। इस बातचीत में उन्होंने यह दावा भी किया है कि विकास मालू उनका रेप कर चुके हैं। इतना ही नहीं, विकास के बेटे ने भी उन्हें अपनी हवस का शिकार बनाया है।
इस बात को लेकर था विकास-सतीश का झगड़ा
एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में सानवी ने कहा, "मैंने सतीश जी की मौत के मामले में एक शिकायत दर्ज कराई है। वे मेरे पति के फार्महाउस पर हुई पार्टी में आए थे, जहां उनकी हालत बिगड़ी। फार्महाउस से कुछ आपत्तिजनक दवाइयां मिली है।" विकास मालू की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उनके पति और सतीश के बीच पैसों से जुड़ा विवाद था। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पति पैसा नहीं लौटाना चाहते थे और उन्होंने तो यह तक कहा था कि वे सतीश को ठिकाने लगाने के लिए ब्लू पिल्स और रशियन लड़कियों का इस्तेमाल भी करेंगे।
बकौल सानवी, "सतीश जी और मेरे पति के बीच बिजनेस कनेक्शन भी थे। अगस्त 2022 में दोनों के बीच एक बहस हुई थी, जहां सतीश जी ने अपने 15 करोड़ रुपए उनसे वापस मांगे थे, जो उन्होंने कभी उन्हें दिए थे। लेकिन मेरे पति ने कहा कि वे इंडिया पहुंचकर पैसे वापस करेंगे। बाद में जब मैंने अपने पति से इन पैसों के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उन्होंने सतीश जी से 15 करोड़ रुपए उधार लिए थे, जो कोरोना काल में ख़त्म हो गए। मेरे पति पैसा वापस करने के मूड में नहीं थे। उन्होंने तो यह तक कहा था कि वे सतीश जी से छुटकारा पाने के लिए ब्लू पिल्स और रशियन गर्ल्स का इस्तेमाल करने से भी नहीं चूकेंगे। इसीलिए मैं पुलिस के सामने यह एंगल लेकर आई, ताकि सही से जांच हो सके।"
पति और उनके बेटे ने किया रेप
जब सानवी से उस शिकायत के बारे में पूछा गया, जो उन्होंने पहले विकास मालू के खिलाफ दर्ज कराई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने और उनके बेटे ने उनका रेप किया था, जिसके बाद उन्होंने घर छोड़ दिया। वे कहती हैं, "मैंने पहले विकास मालू के खिलाफ कंप्लेंट दर्ज कराई थी। पहले विकास ने मेरा रेप किया और फिर जबर्दस्ती मुझसे शादी कर ली। शादी के बाद उनके बेटे ने भी मेरा रेप करना शुरू कर दिया। यह बर्दाश्त नहीं हो रहा था। इसलिए अक्टूबर 2022 में मैंने उनका घर छोड़ दिया।" बता दें कि विकास मालू और उनकी पहली पत्नी के नाबालिग बेटे ने भी पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने सानवी पर POCSO एक्ट के तहत आरोप दर्ज कराए हैं। दोनों ओर से मिली शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों पार्टीज के खिलाफ FIR रजिस्टर कर ली है। लेकिन अरेस्ट किसी को भी नहीं किया है।
और पढ़ें…
मोनालिसा ने बेडरूम में दिए सेंशुअल पोज, तस्वीरें देखकर लोग बोले- आग लगा रखी है
ऐसा क्या हुआ कि पति निक जोनस के सामने रो पड़ीं प्रियंका चोपड़ा! खुद बताई पूरी आपबीती
सतीश कौशिक का आखिरी डांस: मौत से कुछ घंटे पहले लगा रहे थे ठुमके, वीडियो हो रहा वायरल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।