- Home
- Entertainment
- Bollywood
- फिल्मों के लिए एक्टर्स से ज्यादा फीस ले चुकीं ये 6 एक्ट्रेस, एक का मेहनताना तो 8 गुने से भी ज्यादा था
फिल्मों के लिए एक्टर्स से ज्यादा फीस ले चुकीं ये 6 एक्ट्रेस, एक का मेहनताना तो 8 गुने से भी ज्यादा था
एंटरटेनमेंट डेस्क. प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में खुलासा किया कि 22 साल के करियर में पहली बार 'सिटाडेल' के लिए उन्हें मेल एक्टर के बराबर फीस मिली है। वैसे बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस ऐसी हैं, जो मेल एक्टर्स से ज्यादा फीस ले चुकी हैं। डालिए एक नजर...

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। यहां तक कि एक फिल्म में वे अपने पति रणवीर सिंह से भी ज्यादा मेहनताना ले चुकी हैं। हम बात कर रहे हैं फिल्म 'पद्मावत' की। रिपोर्ट्स की मानें तो संजय लीला भंसाली की इस फिल्म के लिए दीपिका को लगभग 13 करोड़ रुपए मिले थे, जबकि फिल्म में उनके दोनों को-एक्टर रणवीर सिंह और शाहिद कपूर को 10 करोड़ रुपए मेहनताने के तौर पर मिले थे।
फिल्म 'राजी' के लिए आलिया भट्ट ने अपने को-एक्टर विक्की कौशल से ज्यादा फीस ली थी। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट ने लगभग 10 करोड़ रुपए फीस के तौर पर लिए थे, जबकि विक्की कौशल का मेहनताना इस फिल्म के लिए तकरीबन 3-4 करोड़ रुपए था।
कंगना रनोट ने कई महिला प्रधान फिल्मों में काम किया है और उन्होंने कई फिल्मों में को-एक्टर्स से ज्यादा फीस ली है। बताया जाता है कि उन्होंने 'रंगून' के लिए शाहिद कपूर और सैफ अली खान, 'कट्टी बट्टी' के लिए इमरान खान से ज्यादा फीस ली थी। हालांकि, उनकी फीस कितनी थी, इसका खुलासा नहीं हुआ है।
दिनेश विजान की फिल्म 'स्त्री' में श्रद्धा कपूर की मुख्य भूमिका थी, जबकि उनके अपोजिट राजकुमार राव नजर आए थे। फिल्म के लिए श्रद्धा को राजकुमार से ज्यादा फीस (7 करोड़ रुपए) मिली थी। वहीं फिल्म 'छिछोरे' के लिए भी उनकी फीस अपने को-एक्टर सुशांत सिंह राजपूत से ज्यादा थी।
करीना कपूर ने फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के लिए तकरीबन 7 करोड़ रुपए चार्ज किए थे। जबकि इसी फिल्म में उनके को-एक्टर रहे सुमित व्यास की फीस महज 80 लाख रुपए थी। इस हिसाब से देखा जाए तो करीना की फीस सुमित के मुकाबले 8.75 गुना ज्यादा थी।
बताया जाता है कि माधुरी दीक्षित को फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के लिए अपने को-एक्टर सलमान खान से ज्यादा फीस मिली थी। सूरज बड़जात्या के निर्देशन वाली यह फिल्म 1994 में आई थी। कहा जाता है कि इस फिल्म के लिए माधुरी को लगभग 3 करोड़ रुपए का मेहनताना मिला था। फिल्म के लिए सलमान की फीस 2.75 करोड़ रुपए बताई जाती है।
और पढ़ें…
ऐसा क्या हुआ कि पति निक जोनस के सामने रो पड़ीं प्रियंका चोपड़ा! खुद बताई पूरी आपबीती
सतीश कौशिक का आखिरी डांस: मौत से कुछ घंटे पहले लगा रहे थे ठुमके, वीडियो हो रहा वायरल
कपिल शर्मा के शो पर आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी! कॉमेडियन ने दिया ऑफर तो मिला यह जवाब
सतीश कौशिक की मौत की असली वजह आई सामने! अब पुलिस 7 घंटे के CCTV फुटेज की जांच करेगी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।