- Home
- Entertainment
- Bollywood
- PHOTOS: 4 भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं माधुरी दीक्षित, देखें मां के साथ उनकी चुनिंदा तस्वीरें
PHOTOS: 4 भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं माधुरी दीक्षित, देखें मां के साथ उनकी चुनिंदा तस्वीरें
माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित का 12 मार्च की सुबह साढ़े 8 बजे निधन हो गया। 91 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनका अंतिम संस्कार रविवार शाम को वर्ली स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा। देखते हैं मां के साथ माधुरी की चुनिंदा तस्वीरें।

माधुरी के पिता शंकर दीक्षित का सितंबर, 2013 में 91 साल की उम्र में निधन हो गया था। उनके पिता इंजीनियर थे और उनकी अपनी फैक्टरी थी।
करियर की शुरुआत में माधुरी हर पल अपनी मां के साथ रहती थीं। यहां तक कि उनके करियर को संवारने में मां स्नेहलता दीक्षित का बड़ा रोल रहा है।
यहां तक कि फिल्म की शूटिंग से लेकर किसी इवेंट में जाना हो, माधुरी की मां ने कभी उनका साथ नहीं छोड़ा। वे हमेशा उनके साथ रहीं। माधुरी दीक्षित के मुताबिक, उनकी मां ने ही उन्हें जमीन से जुड़े रहने की सीख दी।
माधुरी दीक्षित ने जून, 2022 में मां का 90वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस दौरान उन्होंने मां के साथ एक फोटो शेयर करते हुए इमोशनल नोट भी लिखा था।
इसमें माधुरी ने कहा था- जन्मदिन मुबारक हो आई (मां)। कहते हैं कि बेटी की सबसे अच्छी दोस्त उसकी मां होती है। ये बिल्कुल सच है। आपने मेरे लिए जो कुछ भी किया, मुझे जो कुछ सिखाया वो मेरे लिए सबसे बड़ा गिफ्ट है।
बता दें कि माधुरी दीक्षित 4 भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। उनकी बड़ी बहनों के नाम भारती और रूपा हैं।
वहीं, माधुरी दीक्षित का एक भाई भी है जिसका नाम अजीत दीक्षित है। हालांकि, माधुरी के भाई-बहनों के बारे में ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है।
माधुरी दीक्षित ने 1999 में लॉस एंजिलिस, कैलिफोर्निया के कार्डियोवेस्कुलर सर्जन श्रीराम माधव नेने से शादी की। उनके दो बेटे अरिन और रयान हैं।
ये भी देखें :
एक ऐसा सच जिससे आज भी डरती हैं माधुरी दीक्षित, नहीं चाहतीं कभी सामने आए हकीकत
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।